{"_id":"5d6fe97c8ebc3e01557e5b63","slug":"biryani-case-filed-against-43-people-feeding-chicken-biryani","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक समारोह के बाद शाकाहारियों को धोखे से खिलाई मुर्गे की बिरयानी, 43 लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक समारोह के बाद शाकाहारियों को धोखे से खिलाई मुर्गे की बिरयानी, 43 लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा
Thu, 05 Sep 2019 10:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 05 Sep 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के महोबा में एक अजब गजब मामला सामने आया है। यहां ग्राम सालट में 31 अगस्त को एक धार्मिक समारोह के बाद के भोज में बिरयानी खाने वाले वर्ग विशेष के लोगों पर उठी आपत्ति ने अब मुकदमे की शक्ल ले ली है। शाकाहारियों को धोखे से मांसाहारी बिरयानी खिलाए जाने के आरोप की तहरीर पर पुलिस ने 23 नामजद समेत 43 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
चरखारी कोतवाली में कल्लू, शहादत, छुट्टन, रमजान, रशीद, मुन्ना, पप्पू, मजीद, नजीर, कमरुद्दीन, हजरत, बशीर, राजू, अंसार, अकरम, साबिर, शरीफ, समीम, यूनुस, यूसुफ निवासी गण स्वासामाफ, भूरा व मुन्ना निवासी लाड़पुर सहित 23 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कुछ अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बिरयानी मामले में 43 लोगों के खिलाफ मुकदमा, एफआईआर में 23 लोग नामजद
पुलिस का कहना है कि दोनों वर्गों के बीच इस मुद्दे को लेकर खींचतान न हो, इसके मद्देनजर गांव में फोर्स लगा दी है। पिछले दिनों यह मामला तब चर्चा में आया था, जब कुछ लोगों के मुर्गे की बिरयानी खाने पर उनके साथियों ने शुद्धीकरण के लिए गंगा स्नान और अनुष्ठान करने पर जोर दिया था।
इसके बाद बिरयानी खाने वालों ने समारोह के आयोजकों से अनुष्ठान खर्च के लिए धनराशि की मांग की थी। इसकी जानकारी होने पर कोतवाल ने दोनों पक्षों को बैठाकर वार्ता की तो धोखे की बजाय पूरी जानकारी के बाद मुर्गे की बिरयानी खाए जाने की बात सामने आई। सोमवार को दोनों पक्षों को समझाकर आरोप-प्रत्यारोप पर विराम लग जाने की बात कोतवाल ने कही थी।
मंगलवार को क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के सामने कुछ लोगों ने यह मुद्दा रखते हुए शाकाहारियों को धोखे से मांसाहारी बिरयानी खिलाए जाने का आरोप लगाया। विधायक ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए थे कि अगर धोखे से बिरयानी खिलाई गई है तो दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।