{"_id":"600943b78ebc3e2e7b610924","slug":"bird-flu-confirmed-in-unnao-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उन्नाव में मृत मिलीं बतखों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उन्नाव में मृत मिलीं बतखों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, अलर्ट
Thu, 21 Jan 2021 02:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 21 Jan 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। एक सप्ताह पूर्व मृत मिलीं बतखों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। बताते चलें कि उन्नाव जिले में हड़हा बाजार के पास स्थित तालाब में आठ बतख मरी मिली थीं। बर्ड फ्लू की आशंका से लोगों में दहशत फैल गई थी।
सूचना मिलते ही पशु चिकित्सकों की टीम पहुंची और मृत बतखों का पोस्टमार्टम कराकर जमीन में दफना दिया था। वहीं तालाब के आसपास मौजूद 10 बतख बीमार मिलने पर उनका सैंपल बरेली भेजा गया था। गुरुवार को आई रिपोर्ट में तीन बतखों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।
बतखों की मौत के बाद तालाब से दूर रहने की हिदायत दी गई थी। पशु चिकित्सकों समेत सीवीओ मौके पर पहुंचे। बाकी बची बतखों को मारा जाएगा। यह मामला अचलगंज थानाक्षेत्र के हड़हा गांव का है। एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स को भी मौके पर भेजा गया है।