फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bindaas girls of kanpur

Bindass Girls के बेबाक बोल-'बकवास करने वालों को देती हैं मुंहतोड़ जवाब'

Sun, 03 Jun 2018 07:37 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 03 Jun 2018 07:37 AM IST
विज्ञापन
Bindaas girls of kanpur
कानपुर की बिंदास लड़कियों की कहानी
‘तेरे आजाद बंदों की न ये दुनिया, न वो दुनिया। न यहां जीने की आजादी, न यहां मरने पर पाबंदी’ इस लीक से हटकर जीना चाहती हैं आज के जमाने की मॉडर्न लड़कियां। लड़कों की तरह लड़कियों की भी अपनी जिंदगी है। उन्हें भी घूमना-फिरना, बिंदास तरीके रहना और लड़कों संग पार्टी करना पसंद है। अपने शहर में भी कई ऐसी लड़कियां हैं जो हर दिन को अपने ढंग से जीती हैं। अपने सपने पूरे करके परिवार का रोशन करने के लिए ये लड़कियां हमेशा तैयार रहती हैं। 
विज्ञापन


टीवी, रेडियो और सिनेमा हॉल में इन दिनों फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की काफी चर्चा हो रही है। फिल्म में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया लीड रोल में हैं। फिल्म चार सहेलियों की कहानी है जो जिंदगी को अपने ढंग से जीती हैं। इस फिल्म के ट्रेलर ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं वजह है लीक से हटकर किसी सब्जेक्ट पर फिल्म बनना। एक जून को रिलीज होने वाली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की हिरोइनों जैसी सोच रखने वाली लड़कियां कानपुर में भी रहती हैं। जो जिंदगी को अपने तरीके से जीती हैं। शहर में ‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म जैसी बिंदास लड़कियों की कमी नहीं है। ये लड़कियां जरूरत पड़ने पर गालियां देने से भी नहीं चूकती हैं।  यहां कुछ बिंदास लड़कियों ने अपने विचार हमसे साझा किए हैं। 
विज्ञापन

बिंदास लड़कियों की बातें....

Bindaas girls of kanpur
दीपिका कपूर
बकवास करने वालों को मुंह तोड़ जवाब देती हूं: दीपिका कपूर
कानपुर विजय नगर की दीपिका कपूर रियल इस्टेट कंपनी में जॉब करती हूं। उन्हें अपनी लाइफ में किसी गैर का डिस्टर्बेंस बिल्कुल भी पसंद नहीं है। दीपिका ने कहा कि-‘मैं बकवास करने वालों को मुंह तोड़ जवाब देती हूं। समाज की लक्ष्मण रेखाओं पर विश्वास नहीं है। लेकिन अपनी हदों में रहना अच्छी तरह से जानती हूं। मेरी सहेलियों का एक ग्रुप है जो हमेशा बिंदास तरह से जीवन जीता है। मैं पुरुष दोस्तों संग बेझिझक पिकनिक मनाने जाती हूं। गालियां बकने से भी परहेज नहीं करती हूं। परिवार में बड़ा भाई और मां है। मैने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के ‘पैडमैन-सेनेटरी नैपकीन चैलेन्ज’ को एक्सेप्ट कर ट्विटर पर नेपकिन के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट की थी।’
 

लड़कियों को अपने बारे में भी सोचना चाहिए: सुनैना सिंह

Bindaas girls of kanpur
सुनैना सिंह
कानपुर दर्शनपुरवा की सुनैना सिंह की सोच आज के जमाने को लेकर बिल्कुल अलग ही है। सुनैना अभी स्टूडेंट हैं और वह अपनी लाइफ को बेधड़क जीती हैं। अपने कॉलेज के हर ईवेंट में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेती हैं। लड़कों संग स्टेज पर बेझिझक परफॉर्म देती हैं। सुनैना अपने दोस्तों संग पार्र्टी करती हैं घूमने जाती हैं उसमें लड़के भी शामिल होते हैं। सुनैना का सपना सुपर मॉडल बनने का है। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वह तैयारियां भी करती रहती हैं। सुनैना ने कहा कि-‘बेवजह की उंगलियां उठाने वाले लोगों की बातों पर मैं कभी गंभीर नहीं होती हूं। लड़कियों को अपने बारे में भी सोचना चाहिए। देर रात दोस्तों संग घूमना मुझे पसंद नहीं है, कानपुर शहर का कुछ माहौल भी ऐसा है कि हम लड़कियां रात में बाहर निकलने से डरती हैं। ’ 
 
विज्ञापन

मुझे जो सही लगा मैने हमेशा किया है: सुखप्रीत कौर

Bindaas girls of kanpur
सुखप्रीत कौर
कानपुर मॉडल टाउन की सुखप्रीत कौर ने भी बिंदास अंदाज में अपनी बात रखी है। उन्हें बेवजह की बातें करने वाले लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। उनका कहना है कि परिवारवाले उनसे हमेशा सहमत रहते हैं बस लेट नाइट घूमने से मना करते हैं। सुखप्रीत ने कहा कि- ‘लड़कियों को जो अपनी लाइफ में करना है डूब कर करें। किसी के दबाव में न आएं। जबरदस्ती कुछ न करें। हमारा प्वाइंट ऑफ व्यू सही होना चाहिए। मुझे मेरे परिवार ने कभी किसी भी काम को करने से टोका नहीं। मुझे जो सही लगा मैने हमेशा किया है। जिस तरह के कपड़े पहनना मुझे पसंद है, मैं पहनती हूं।’
 

लाइफ को अपने ढंग से जीने का अलग ही मजा है: अपूर्वा विश्वकर्मा

Bindaas girls of kanpur
अपूर्वा विश्वकर्मा
कानपुर जेके कॉलोनी की अपूर्वा विश्वकर्मा पेशे से म्यूजीशियन हैं। उनका कहना है कि लोगों के पास इतना टाइम कहां से आता है जो वे लड़कियों पर कमेंट करते हैं। लड़के दोस्तों संग कहीं भी घूमने चले जाते हैं कोई रोक-टोक नहीं होती, वही काम जब लड़कियां करती हैं तो सवाल उठने लगते हैं। अपूर्वा ने कहा कि ‘मैं लड़कों संग मूवी देखती हूं, दोस्तों की टोली में पिकनिक भी मनाती हूं। लाइफ को अपने ढंग से जीने का अलग ही मजा है। स्वेच्छा से किए गए कामों पर मुझे किसी भी तरह की रोक-टोक पसंद नहीं है। मेरे परिवारवाले भी मेरी भावनाओं की कद्र करते हैं।’ 
 

हम किसी को सोच को नहीं बदल सके: मोनाली सिंह

Bindaas girls of kanpur
मोनाली सिंह
कानपुर श्याम नगर की मोनाली सिंह सरकारी नौकरी करती हैं और पेशे से लेखपाल हैं। उनका कहना है कि हम किसी की सोच को नहीं बदल सकते हैं। मैं कभी ऐसे लोगों पर ध्यान नहीं देती हूं जो बिना मतलब की बातें करते हैं। जो अच्छा लगता है वही करती हूं। लड़कियों को चाहिए कि अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहें। उन्होंने कहा कि-‘पीठ पीछे लोग तरह-तरह की बातें करते हैं। मेरा ध्यान हमेशा अपने काम और अपने परिवार की ओर रहता है। लड़कों की तरह ही लड़कियों को भी खुलकर अपनी लाइफ जीनी चाहिए। मेरे जितने भी दोस्त लड़के हैं उनके संग कहीं बाहर जाने से मैं कभी परहेज नहीं करती हूं।’  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed