फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›    Bikru scandal, Vikas Dubey's Lucknow properties will also be sealed, properties are being identified, Kanpur DM sent a reminder

बिकरू कांड: विकास दुबे की लखनऊ की संपत्तियां भी होंगी सील, संपत्तियों की हो रही है पहचान

Fri, 08 Jul 2022 11:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 08 Jul 2022 11:20 AM IST
सार

 कानपुर जिलाधिकारी विशाख जी ने डीएम लखनऊ को विकास दुबे की संपत्तियों को जब्त करने का पत्र भेजा है। अब तक कानपुर और कानपुर देहात की संपत्तियां कुर्क करके सील की जा चुकी हैं।

विज्ञापन
 Bikru scandal, Vikas Dubey's Lucknow properties will also be sealed, properties are being identified, Kanpur DM sent a reminder
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में बिल्हौर के बिकरू गांव में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या करने वाले कुख्यात विकास दुबे पर प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। अब विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों की लखनऊ स्थित संपत्तियां भी सील करके कुर्क की जाएंगी। इसके लिए डीएम विशाख जी ने लखनऊ जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। इसमें अपराधी की संपत्ति को कुर्क करने का हवाला दिया गया है। इससे पहले कानपुर और कानपुर देहात की संपत्ति कुर्क करके सील की जा चुकी हैं।

विज्ञापन

पूर्व डीएम ने संपत्तियां कुर्क करने का दिया था आदेश 
बिकरू कांड के विकास दुबे, उसकी पत्नी रिचा दुबे समेत अन्य रिश्तेदारों की संपत्तियां कानपुर, लखनऊ और कानपुर देहात में हैं। पूर्व डीएम नेहा शर्मा ने चौबेपुर पुलिस की रिपोर्ट पर विकास दुबे की संपत्तियों को कुर्क करके सील करने का आदेश दिया था। इस पर लगातार कार्रवाई हो रही है। कानपुर और कानपुर देहात की संपत्तियां भी सील हो चुकी हैं। अभी तक लखनऊ की संपत्ति सील नहीं की जा सकी हैं। इसके लिए रिव्यु करने के बाद डीएम ने पूरी जानकारी हासिल की है।

विज्ञापन

संपत्तियों की हो रही है पहचान, जल्द होंगी कुर्क
जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि डीएम लखनऊ को पूर्व डीएम की ओर से जारी आदेश के साथ रिमांडर भेजा गया है। इससे लखनऊ की संपत्तियां भी कुर्क हो सकें। इसमें पूर्व में हुए आदेश की प्रति भी भेजी गई है, जिसमें संपत्तियों का ब्योरा है।साथ ही, संपत्तियों की पहचान भी की जा रही है, जिन्हें जल्द ही कुर्क किया जाएगा। 

बता दें कि चौबेपुर थानाक्षेत्र के बिकरू गांव में विकास दुबे व उसके साथियों ने दो जुलाई 2020 को सीओ बिल्हौर देवेंद्र कुमार मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में विकास दुबे और उसके कई साथियों को ढेर कर दिया था। कई सलाखों के पीछे हैं। प्रशासन विकास दुबे, उसके रिश्तेदारों और उसके गैंग के शातिरों की अवैध संपत्तियों को जब्त कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed