फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikru scandal: Jaikant's accomplice who helped Vikas Dubey gets bail

बिकरू कांड: विकास दुबे की मदद करने वाले जयकांत के साथी को मिली जमानत

Sun, 19 Dec 2021 04:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 19 Dec 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
Bikru scandal: Jaikant's accomplice who helped Vikas Dubey gets bail
गैंगस्टर जय बाजपेई और विकास दुबे - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड से जुड़े एक आरोपी सचेंडी निवासी राहुल सिंह को जमानत मिलने के बाद जेल में बंद अन्य आरोपियों के परिजनों ने कोर्ट में जमानत के लिए पैरवी तेज कर दी है। परिजनों को उम्मीद है कि शायद अन्य आरोपियों को भी जमानत मिल जाए। बिकरू कांड के करीब पचास आरोपी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने विकास के साथी जयकांत बाजपेई को भी जेल भेजा था। उसकी बरामद गाड़ियों में से एक गाड़ी उसके दोस्त राहुल सिंह के नाम पर थी। जिसमें सचिवालय का फर्जी पास लगा था। जिसका मुकदमा काकादेव थाने में दर्ज हुआ था। कुछ समय पहले उसको कोर्ट से जमानत मिल गई। जेल में बंद अन्य आरोपियों के परिजनों को भी अब उम्मीद जगी है। वह लगातार जद्दोजहद में जुटे हैं कि किसी तरह उनके परिवार जनों को भी जमानत मिल जाए। 
विज्ञापन


चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को विकास दुबे को पकडऩे गई पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी गई थी। गोलीबारी में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने भी मुख्य आरोपित विकास दुबे समेत छह आरोपितों को मार गिराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के महीनों बाद मार्च 2021 को एसटीएफ ने पनकी थानाक्षेत्र से सात आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे। एसटीएफ का दावा था कि यह वही हथियार हैं जो पुलिस वालों के खिलाफ हमले में प्रयोग किए गए थे। विकास दुबे इन्हें कानपुर देहात में छोड़कर फरार हो गया था। उ


सके मारे जाने के बाद यह हथियार मध्यप्रदेश में बेचने की कोशिश हो रही थी। पूछताछ में यह भी सामने आया था कि इस गिरोह वह लोग शामिल हैं, जिन्होंने बिकरू से फरारी के बाद विकास दुबे, अमर दुबे और प्रभात मिश्रा की मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed