{"_id":"616a655a1284b876d7058291","slug":"bikru-kand-hearing-in-the-case-of-taking-sim-from-fake-id-today-former-district-panchayat-member-is-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: फर्जी आईडी से सिम लेने के मामले में सुनवाई आज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: फर्जी आईडी से सिम लेने के मामले में सुनवाई आज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य है आरोपी
Sat, 16 Oct 2021 11:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
विकास दुबे का साथी पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुड्डन त्रिवेदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिकरूकांड में कुख्यात विकास दुबे के सहयोगी पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुड्डन त्रिवेदी की आज फर्जी सिम मामले में एंटी डकैती कोर्ट में सुनवाई होगी। बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने पुलिस के आरोपों को गलत बता मुकदमा खत्म करने की मांग की थी। इस पर एपीओ ने बहस के लिए समय मांगा था।
बिकरू में दो जुलाई 2020 को कुख्यात विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी। इसमें सीओ समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। मामले में विकास के सहयोगी पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुढ़वा शिवली निवासी अरविंद त्रिवेदी उर्फ गुड्डन को भी आरोपी बनाया गया है। वह माती जेल में है। उस पर पुलिस ने फर्जी आईडी से सिम लेने व शस्त्र लाइसेंस के आवेदन में फर्जी शपथ पत्र देने का मामला दर्ज किया था।