फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikru Kand, 28 policemen including then SP punished, found guilty in SIT investigation, action has been taken

Bikru Kand: तत्कालीन SP समेत 28 पुलिसकर्मी दंडित, SIT की जांच में पाए गए हैं दोषी, इन पर हुई है कार्रवाई

Fri, 19 May 2023 04:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 19 May 2023 04:44 PM IST
सार

Kanpur Crime: बिकरू कांड में तत्कालीन एसपी ग्रामीण समेत 28 पुलिसकर्मी दंडित किए गए हैं। एसआईटी की जांच में सभी दोषी पाए गए हैं। इनमें छह इंस्पेक्टर, 15 दरोगा, दो हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल पर कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
Bikru Kand, 28 policemen including then SP punished, found guilty in SIT investigation, action has been taken
विकास दुबे - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बिकरू कांड के बाद हुई एसआईटी जांच में दोषी पाए गए पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। तत्कालीन एसओ व हलका इंचार्ज को बर्खास्त करने के साथ ही 26 अन्य पुलिसकर्मियों को भी दंडित किया गया है। ये सभी पुलिसकर्मी एसआईटी की जांच में दोषी पाए गए थे।

विज्ञापन

वहीं, तत्कालीन एसएसपी समेत तीन आईपीएस के खिलाफ शासन में जांच लंबित है। वर्तमान में तीनों आईपीएस यूपी के विभिन्न जिलों में तैनात हैं। बिकरू गांव में 02 जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे ने साथियों संग हमला कर दिया था।
विज्ञापन

इसमें सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इसमें जो पुलिसकर्मी दोषी पाए गए थे उनमें से अधिकतर की जांच कमिश्नरी पुलिस को सौंपी गई थी। तत्कालीन एसओ विनय तिवारी व हलका इंचार्ज केके शर्मा को एडिशनल सीपी मुख्यालय ने बर्खास्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य पर मिस कंडक्ट की कार्रवाई
अन्य पुलिस कर्मियों पर मिस कंडक्ट (परनिंदा) की कार्रवाई की गई है। इनमें से तत्कालीन एसपी ग्रामीण प्रद्युम्र सिंह (वर्तमान में रिटायर्ड) की पेंशन आधी कर दी गई है। इसके साथ ही 6 इंस्पेक्टर, 15 दरोगा, 2 हेड कांस्टेबल और 4 कांस्टेबल पर भी कार्रवाई की गई है।

इन पर हुई कार्रवाई
इंस्पेक्टर राम मूर्ति यादव (परनिंदा), मुकेश कुमार (परनिंदा), बृज किशोर मिश्रा (परनिंदा), सूबेदार सिंह तत्कालीन इंस्पेक्टर शिवली (परनिंदा), अंजनी कुमार पांडेय, लखनऊ (परनिंदा), दरोगा अजहर इसरत (तीन साल के लिए न्यूनतम वेतन), कुंवर पाल सिंह (तीन साल के लिए न्यूनतम वेतन), विश्वनाथ मिश्रा (रिवर्ट), अवनीश कुमार लखनऊ (रिवर्ट), दीवान सिंह (परनिंदा), राकेश कुमार (परनिंदा), इंद्रपाल सरोज (परनिंदा) शामिल हैं।

इसके अलावा दीवान गिरि, कानपुर देहात (परनिंदा), लवकुश सिंह चौहान तत्कालीन एसओ रूरा (परनिंदा), संजय कुमार सिंह, शिवली थाना (परनिंदा), जितेंद्र प्रताप सिंह(परनिंदा), संजय सिंह (परनिंदा), राकेश कुमार श्रीवास्तव, तत्कालीन एसओ शिवली (परनिंदा), हेड कांस्टेबल लायक सिंह (परनिंदा), धर्मेेंद्र सिंह (परनिंदा), कांस्टेबल अभिषेक कुमार (न्यूनतम वेतन), राजीव कुमार (रिवर्ट), विकास कुमार (परनिंदा) , कुंवर पाल (परनिंदा) शामिल हैं।

दोषी पाए गए तीन इंस्पेक्टर सेवानिवृत्त, एक की हो चुकी मौत
बिकरू कांड में इंस्पेक्टर मोहम्मद इब्राहिम, वेद प्रकाश, लालमणि सिंह और एसके वर्मा भी दोषी पाए गए थे। इनमें से तीन सेवानिवृत्त हो चुके हैं, वहीं एसके वर्मा की मौत हो चुकी है। लिहाजा इन पर विभागीय कार्रवाई करना संभव नहीं है।

एसआईटी की जांच में दोषी पाए गए तीन आईपीएस की जांच शासन में लंबित
पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसआईटी ने अपनी जांच में तत्कालीन एसएसपी दिनेश कुमार पी (वर्तमान में एडिश्नल पुलिस आयुक्त गाजियाबाद) , एसएसपी/डीआईजी अनंत देव (वर्तमान में डीआईजी जीआरपी, प्रयागराज) और एसपी ग्रामीण रहे बृजेश श्रीवास्तव (वर्तमान में एसपी कौशांबी) को भी दोषी ठहराया था।

शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट
इनकी रिपोर्ट एसआईटी ने शासन को सौंपी थी। शासन में इन तीनों अधिकारियों के खिलाफ जांच लंबित है। हालांकि हाल ही में आईपीएस दिनेश कुमार पी को डीआईजी और पीपीएस बृजेश श्रीवास्तव को प्रमोट कर आईपीएस बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed