फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikru case : Vikas Dubey, his sister and brother-in-law's assets worth more than 11 crores attached

बिकरू कांड : विकास दुबे, उसकी बहन व बहनोई की 11 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

Fri, 10 Jun 2022 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
Bikru case : Vikas Dubey, his sister and brother-in-law's assets worth more than 11 crores attached
कानपुर देहात। बिकरू कांड के बाद पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके कुख्यात विकास दुबे, उसकी बहन व बहनोई की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत राजस्व विभाग की टीम ने कुर्क किया है। तीनों की संपत्ति की कीमत 11 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन

चौबेपुर थानाक्षेत्र के बिकरू गांव में विकास दुबे व उसके साथियों ने दो जुलाई 2020 को सीओ बिल्हौर देवेंद्र कुमार मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में विकास दुबे और उसके कई साथियों को ढेर कर दिया था। कई सलाखों के पीछे हैं। प्रशासन विकास दुबे और उसके गैंग के शातिरों की अवैध संपत्ति को जब्त कर रहा है। गुरुवार को विकास दुबे की बहन चंद्रकांती उर्फ चद्रकांता उर्फ चंद्रप्रभा के नगर पंचायत शिवली में बस स्टाप के पास स्थित तीन मंजिला मकान को कुर्क कर लिया गया। मकान पर प्रशासनिक टीम ने ताला लगाकर सील कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने विकास दुबे की ढाकन शिवली में अवैध धन से अर्जित की गई कई हेक्टेयर भूमि को भी कुर्क कर लिया। इसकी कीमत 10 करोड़, 25 लाख 88 हजार 910 रुपये आंकी गई है।
विकास की बहन चंद्रकांती उर्फ चंद्रकांता उर्फ चंद्रप्रभा पत्नी दिनेश तिवारी की ढाकन शिवली गांव में स्थित 0.1070 हेक्टेयर भूमि को भी प्रशासन ने कुर्क किया है। इसकी बाजार में कीमत 80 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है।
वहीं, बहनोई दिनेश तिवारी के नाम ढाकन शिवली में दर्ज 102 वर्गमीटर भूमि को भी प्रशासन ने कुर्क कर लिया। इसकी बाजार में कीमत सात लाख 65 हजार रुपये आंकी गई है।

नायब तहसीलदार मैथा डॉ. अर्चना शर्मा ने बताया कि टीम के साथ विकास दुबे, उसकी बहन और बहनोई की करीब 11 करोड़, 13 लाख, 78 हजार 910 रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस फोर्स मौजूद रहने से कोई विरोध नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed