फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikru case: investigation of corruption against the inspector

बिकरू कांड: जयकांत बाजपेई के खास रहे इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच

Tue, 27 Sep 2022 03:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Sep 2022 03:41 PM IST
विज्ञापन
Bikru case: investigation of corruption against the inspector
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में दोषी ठहराए गए इंस्पेक्टर रमेश चंद्र मिश्रा (पूर्व बजरिया थानेदार) के खिलाफ एक और जांच शुरू हुई है। शासन के आदेश पर एडीजी जोन ने आईजी रेंज को जांच सौंपी है। इंस्पेक्टर पर भ्रष्टाचार का आरोप है। आरोप है कि जयकांत के साथ मिलकर इंस्पेक्टर ने अवैध संपत्ति बनाई।
विज्ञापन


वर्तमान में ये इंस्पेक्टर जालौन में तैनात है। बिकरू कांड के बाद से विकास दुबे का खजांची नजीराबाद निवासी जयकांत बाजपेई भी जेल में बंद है। गैंगस्टर की कार्रवाई उस पर की जा चुकी है। उसको संरक्षण देने, असलहा लाइसेंस नवीनीकरण करने में पूर्व बजरिया इंस्पेक्टर रमेश चंद्र मिश्रा दोषी पाया जा चुका है।
विज्ञापन


दंडित भी किया गया है। अब उसपर और शिकंजा कसेगा। दरअसल अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने शासन को एक पत्र भेजा था। यही पत्र भ्रष्टाचार निवारण मुख्यालय को भी भेजा गया। शासन ने पत्र का संज्ञान लेकर एडीजी जोन भानु भास्कर को जांच कराने के आदेश दिए हैं। एडीजी ने आईजी रेंज को जांच दी है। भ्रष्टाचार के बिंदु पर यह जांच होगी। शिकायत में यह भी बताया गया कि आईपीएस केसी गोस्वामी ने 2018 में जांच की थी तब उसमें इंस्पेक्टर दोषी पाया गया है। इसी जांच को आधार बनाकर शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed