फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikru case: Hearing postponed due to not reaching the court of all the accused, now got the date of August 6

बिकरू कांड : सभी आरोपियों के कोर्ट नहीं पहुंचने से टली सुनवाई, अब मिली छह अगस्त की तारीख

Wed, 27 Jul 2022 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Bikru case: Hearing postponed due to not reaching the court of all the accused, now got the date of August 6
कानपुर देहात। बिकरू कांड के मुख्य मामले में आरोपियों पर आरोप तय होने है। मंगलवार को कोर्ट में सभी आरोपियों के नहीं पहुंचने से सुनवाई टल गई। अब कोर्ट ने सुनवाई के लिए छह अगस्त की तारीख तय की है।
विज्ञापन

दो जुलाई 2020 को हुए बिकरू कांड के मुख्य मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट चंद्रमणि मिश्रा की अदालत में चल रही है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता पवनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को मामले में दयाशंकर, विपुल दुबे, संजय परिहार, अभिनव तिवारी, शिवम पाल व उमाशकर जेल से पेशी पर लाए गए।
विज्ञापन

अन्य आरोपी कोर्ट में नहीं पहुंचे। इस पर मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। अब कोर्ट ने सुनवाई के लिए छह अगस्त की तारीख तय की है।
रिजा के फर्जी सिम मामले की सुनवाई भी टली
कानपुर देहात। पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे पर दूसरे की आईडी से लिए सिम का प्रयोग करने का मामला चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने रिचा को आरोपी बनाया था। इसकी भी सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव पक्ष ने न्यायिक क्षेत्राधिकार को लेकर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था, जिसकी सुनवाई होनी है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता पवनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि इसी कोर्ट में बेहमई कांड की सुनवाई चल रही है। उस केस में बहस होने के कारण इस मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख छह अगस्त निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed