{"_id":"6309265142dbea040e63b393","slug":"bikru-case-hearing-postponed-due-to-non-appearance-of-witness-in-gangster-case-now-hearing-will-be-held-on-september-1-akbarpur-news-knp714829545","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड : गैंगस्टर मामले में गवाह के नहीं आने से टली सुनवाई, अब एक सितंबर को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड : गैंगस्टर मामले में गवाह के नहीं आने से टली सुनवाई, अब एक सितंबर को होगी सुनवाई
विज्ञापन
कानपुर देहात। बिकरू कांड के आरोपियों पर हुई गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के मामले में शुक्रवार को गवाह तत्कालीन चौबेपुर थाना प्रभारी अदालत में हाजिर नहीं हुए। इससे सुनवाई टल गई। अब अगली सुनवाई एक सितंबर को होगी।
दो जुलाई 2020 में हुए बिकारू कांड के बाद चौबेपुर पुलिस ने 30 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसकी सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम गैंगस्टर एक्ट बाकर शमीम रिजवी की अदालत में चल रही है।
मामले में गवाह वादी मुकदमा तत्कालीन चौबेपुर थाना प्रभारी कृष्ण मोहन राय से बचाव पक्ष जिरह कर रहा है। शुक्रवार को सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए। विशेष लोक अभियोजक अमर सिंह भदौरिया ने बताया कि गवाह इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन राय के अदालत में हाजिर नहीं होने से शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने सुनवाई के लिए एक सितंबर की तारीख तय की है।