फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikes and cars sold during Pitru Paksha, bumper bookings for Navratri

Kanpur News: पितृ पक्ष में भी बिकीं बाइक-कारें, नवरात्र के लिए बंपर बुकिंग

Sun, 21 Sep 2025 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bikes and cars sold during Pitru Paksha, bumper bookings for Navratri
कानपुर। रविवार से पितृ पक्ष खत्म हो रहे हैं और सोमवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो जाएंगे। इसी दिन से जीएसटी की नई दरें भी प्रभावी हो जाएंगी। ऐसे में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में बंपर तेजी का अनुमान लगाया गया है। इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि एक कार, बाइक शोरूम में 280-300 कारों और 500 से ज्यादा बाइकों की बुकिंग हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा पितृ पक्ष में भी ग्राहकों ने अपनी मनपसंद कार और बाइकों की खरीदारी की। इसी तरह कपड़ा, मेवा, इलेक्ट्रानिक्स, होटल, रेस्टोरेंटों और गेस्ट हाउस में भी अच्छी कमाई की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल शारदीय नवरात्र में ही सबसे ज्यादा गोदभराई, गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार और रिंग सेरेमनी होती हैं। इसके लिए भी बुकिंग शुरू हो गई है। वहीं, नवरात्र के लिए आटोमोबाइल, सोना-चांदी, इलेक्ट्रानिक्स शोरूम सजाए जाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि नवरात्र पर वाहन बाजार टॉप गियर में दौड़ेगा। कारों-बाइकों की बुकिंग मिलने लगी है। जीएसटी दरों की घोषणा के पहले बुकिंग में रुकावट देखने को मिली थी लेकिन 28% की दर 18% होने के बाद से बुकिंग आने लगी थी। शहर में कार और बाइक और इलेक्ट्रिक दोपहिया के 100 से ज्यादा शोरूम हैं। एसयूवी सबसे ज्यादा ग्राहकों की पसंद बनी है। बाइक-स्कूटी दोनों की मांग देखी जा रही है। शहर में जल्द ही एक लग्जरी कार को नया शोरूम खुलने जा रहा है।

इलेक्ट्रानिक्स कारोबारी मनीष कोहली ने बताया कि 43 इंच के ऊपर के टीवी की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। इसमें 10 प्रतिशत जीएसटी की राहत मिली है। ग्राहकों को 25 हजार के टीवी पर 2500 का लाभ मिलेगा। शनिवार को नई रेट लिस्ट आने की संभावना है।
दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अलंकार ओमर ने बताया कि नवरात्र में सबसे ज्यादा मेवा की मांग होती है। इसी के साथ दिवाली का बाजार भी शुरू हो जाता है। अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। कानपुर कपड़ा कमेटी के निदेशक रूमित सिंह सागरी ने बताया कि नवरात्र में गोदभराई, रिंग सेरेमनी सबसे ज्यादा होती हैं। साड़ी, सलवार सूट, कोट, इंडो वेस्टर्न की मांग है।
नवरात्र पर इस बार बाजार अच्छा रहने का अनुमान है। अलग-अलग कारों पर 60 हजार से लेकर 1.45 लाख रुपये तक की छूट मिल सकेगी। शनिवार तक नए रेट कंपनियां जा कर देंगी। ऐसी उम्मीद है। पितृ पक्ष में भी ग्राहकों ने कार और बाइकें खरीदी हैं। नवरात्र के लिए कारों-बाइकों की बंपर बुकिंग है। शोरूमों को सजाया जा रहा है।

सुमन कपूर, सीईओ, टाटा मोटर्स।
नवरात्र पर बहुत अच्छे कारोबार की उम्मीद है। सगाई समेत अन्य मांगलिक कामों के लिए रेस्टारेंट, होटल, गेस्ट हाउसों में बुकिंग शुरू हो गई है। दुग्ध उत्पादों पर जीएसटी खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा दैनिक वस्तुओं पर भी लगने वाली जीएसटी कम हो गई है।

राज कुमार भगतानी, महामंत्री, होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed