{"_id":"603b2d1b5572f0248f432f73","slug":"bikeru-kand-14-policemen-s-statements-recorded-vinay-tiwari-and-kk-sharma-not-responding-to-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: 14 पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज, विनय तिवारी और केके शर्मा नहीं दे रहे नोटिस का जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: 14 पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज, विनय तिवारी और केके शर्मा नहीं दे रहे नोटिस का जवाब
Sun, 28 Feb 2021 11:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
बिकरू कांड
- फोटो : amar ujala
बिकरू कांड के आरोपी जेल में बंद पूर्व चौबेपुर एसओ विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा नोटिस का जवाब नहीं दे रहे हैं। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रारंभिक जांच कर दोनों को दोषी ठहराया था। जिसके बाद एसपी साउथ दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने उनको नोटिस भेजा था।
अब फिर उसका रिमाइंडर भेजा है। अगर जवाब नहीं आता है तो जांच अधिकारी आगे की कार्रवाई करेंगे। ये माना जाएगा कि आरोपी दोषी हैं। इसलिए वो अपना पक्ष रखने नहीं आ रहे हैं। कांड की जांच कर रही एसआईटी ने जिन पुलिसकर्मियों को बिकरू कांड में दोषी ठहराया था उसमें से 15 पुलिसकर्मियों की जांच एसपी पूर्वी को सौंपी गई थी।
इसमें से एक पुलिसकर्मी की मौत हो चुकी है। अन्य 14 की जांच जारी है। एसपी पूर्वी शिवाजी शुक्ला ने बताया कि इन सभी पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जांच अंतिम दौर में है। सूत्रों के मुताबिक ये सभी पुलिसकर्मी दोषी ठहराए जाएंगे।