फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikeru case: Khushi Dubey bail filed, will be released from Mati Jail after verification

बिकरू कांड: खुशी दुबे की जमानतें दाखिल, सत्यापन के बाद माती जेल से होगी रिहाई

Tue, 10 Jan 2023 12:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 10 Jan 2023 12:22 PM IST
सार

बिकरू कांड में आरोपी खुशी दुबे को जेल से रिहाई के लिए किशोर न्याय बोर्ड में जमानत प्रपत्र दाखिल कर दिए गए हैं। इनके सत्यापन के अदालत ने आदेश दिए हैं। अब जमानतों के सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद अदालत खुशी के माती जेल से रिहाई के आदेश जारी करेगी।

विज्ञापन
Bikeru case: Khushi Dubey bail filed, will be released from Mati Jail after verification
खुशी दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिकरू कांड के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को मुख्य मामले के साथ ही दूसरे की आईडी से सिम कार्ड उपयोग करने में भी आरोपी बनाया गया था। सिम मामले में खुशी को पहले ही अदालत से जमानत मिल चुकी है। मुख्य मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी है। इस पर बचाव पक्ष की ओर से दोनों मामलों में अदालत में जमानत दाखिल की गई।

विज्ञापन


अदालत ने इनके सत्यापन के आदेश दिए हैं। सत्यापन के बाद ही खुशी की रिहाई के आदेश दिए जाएंगे। बिकरू कांड के बाद पुलिस ने अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को मुख्य मामले के साथ दूसरे की आईडी से सिम कार्ड उपयोग करने के मामले में आरोपी बनाकर जेल भेजा था। मामले में बचाव पक्ष ने अदालत में आरोपी खुशी के घटना के समय नाबालिग होने का तथ्य दिया था। इस पर सिम कार्ड मामले की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है, जबकि मुख्य मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-13 पॉक्सो शैलेंद्र कुमार वर्मा की अदालत में चल रही है।

विज्ञापन

खुशी को किशोर न्याय बोर्ड से पहले ही जमानत मिल गई थी। मुख्य मामले में निचली अदालत के साथ ही हाईकोर्ट से खुशी की जमानत अर्जी खारिज हो गई थी। इसके बाद खुशी के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी थी। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों खुशी की जमानत मंजूर की ली थी। इसके बाद बचाव पक्ष ने आदेश की प्रति अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-13 पॉक्सो की अदालत में पेश की थी।

इस पर अदालत ने ने डेढ़-डेढ़ लाख की दो जमानत दाखिल करने के आदेश दिए थे। अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि अदालत के आदेश के अनुपालन में सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-13 शैलेंद्र कुमार वर्मा की अदालत के साथ ही किशोर न्याय बोर्ड में जमानत प्रपत्र दाखिल कर दिए गए हैं। इनके सत्यापन के अदालत ने आदेश दिए हैं। अब जमानतों के सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद अदालत खुशी के माती जेल से रिहाई के आदेश जारी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed