फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike slipped on flyover and hit the divider, cousin brother and sister died, wife and daughter injured

Kanpur: फ्लाईओवर पर बाइक फिसली…डिवाइडर से टकराई, चचेरे भाई-बहन की मौत, पत्नी और बेटी गंभीर घायल

Tue, 20 Aug 2024 11:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 20 Aug 2024 11:10 AM IST
सार

Kanpur News: पनकी थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर पर बाइक फिललकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चचेरे भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, मां और बेटी गंभीर रूप  से घायल हो गई।

विज्ञापन
Bike slipped on flyover and hit the divider, cousin brother and sister died, wife and daughter injured
kanpur acccident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर पनकी के फर्टिलाइजर चौराहा के पास फ्लाईओवर पर बाइक फिसल गई। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि घायल मां-बेटी को नौबस्ता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक रक्षाबंधन के त्योहार पर पत्नी व बच्चों को लेकर ससुराल जा रहा था।

विज्ञापन

कानपुर देहात के रनियां लाटे विसायकपुर निवासी सनी (33) रक्षाबंधन पर पत्नी राधिका व तीन साल की बेटी सृष्टि को लेकर कल्याणपुर स्थित ससुराल जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान सनी की चचेरी बहन सलोनी (30) ने नौबस्ता निवासी अपने भाई को राखी बांधने की इच्छा जताते हुए साथ चलने की बात कही। इस पर सनी ने सलोनी को भी बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन

फर्टिलाइजर चौराहा के पास फ्लाईओवर पर पहुंच, तभी बाइक एकाएक बेकाबू होकर फिसल गई। इससे मासूम समेत चारों सड़क पर काफी दूर तक रगड़ते चले गए। हादसे में डिवाइडर से टकराने के चलते सनी व चचेरी बहन सलोनी की मौत हो गई, जबकि पत्नी राधिका व उसकी बेटी घायल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर होगी अग्रिम कार्रवाई
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटी को पास के नौबस्ता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल मासूम की हालात नाजुक बताई जा रही है। पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक फिसलने के कारण हादसा होने की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed