फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike riding robbers looted woman's purse

Kanpur News: बाइक सवार लुटेरों ने महिला का पर्स लूटा

Sat, 27 Sep 2025 10:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
Bike riding robbers looted woman's purse
कानपुर। पनकी कालपी रोड पर बाइक सवार लुटेरों ने ऑडिट के लिए आई महिला का पर्स लूट लिया। पर्स में नकदी और गहने समेत जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के शिवपुरी निवासी टीना राठौर के अनुसार एक सितंबर को वह एक निजी कंपनी के ऑडिट के काम से कानपुर आई थीं। कालपी रोड से पनकी स्थित अपनी कंपनी की तरफ मुड़ीं तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स लूट लिया। टीना के अनुसार पर्स में पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, 4500 रुपये, सोने का कड़ा और अंगूठी रखी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed