फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike riding miscreants looted Rs 1 lakh from a couple on the highway

Kanpur News: बाइक सवार बदमाशों ने हाईवे पर दंपती से एक लाख लूटे

Fri, 02 Feb 2024 02:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted Rs 1 lakh from a couple on the highway
कानपुर देहात। बारा टोल प्लाजा के आगे एक पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर अकबरपुर की ओर से आए बाइक सवार बदमाशों ने बाइक सवार दंपती व उसकी बेटी को झपट्टा मार कर गिरा दिया। इसके बाद बेटी से हैंड बैग छीन कर भाग निकले। घटना की जानकारी पर पीआरवी पुलिस पहुंची। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दंपती ने एक लाख की नगदी लूटने की जानकारी पुलिस को दी है। लूट की सूचना पर रनिया और अकबरपुर पुलिस ने देर रात तक बदमाशों की तलाश की।
विज्ञापन

अकबरपुर कस्बे के वार्ड नंबर 7 स्वास्थ्य केंद्र के पास रहने वाले धर्मेंद्र सिंह पाल ने बताया कि गुरुवार रात पत्नी मिथलेश कुमारी व बेटी रिया के साथ बाइक से अपने गांव चिराना रनिया जा रहे थे। रात साढ़े नौ बजे के करीब जैसे ही वह बारा टोल पर करके रनिया की ओर बढ़े इसी बीच अकबरपुर की ओर से आए दो बाइक सवार ने पहले बाइक ओवरटेक की। वह कुछ समझ पाता तभी एक बाइक सवार ने बेटी की चोटी पकड़ गिरा दिया। इससे वह भी पत्नी के साथ गिर गए। तभी एक लुटेरा बेटी के पास मौजूद बैग लेकर भाग निकला। बताया कि दोनों बाइक सवार लुटेरे वापस अकबरपुर की ओर भागे। धर्मेंद्र ने बताया की बैग में एक लाख की नगदी थी। उसने कुछ दिन पहले बेटी रागिनी की शादी के लिए खेत बेचा था। बेटी की 17 फरवरी को शादी है। गुरुवार को वह शादी की तैयारियों को लेकर अपने गांव चिराना जा रहा था। रनिया थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed