{"_id":"675878a61060a9f42a0d245e","slug":"bike-riding-farmer-dies-in-road-accident-etawa-news-c-216-1-etw1001-118956-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
इटावा/ बकेवर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक किसान की मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार वृद्ध कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया।
भरथना थाना क्षेत्र के नगला मुलु गांव निवासी किसान सत्यवीर यादव (42) रविवार शाम निमंत्रण के लिए जा रहे थे। क्षेत्र के ही साम्हों में बंबा किनारे किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से गिरकर सत्यवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सोमवार शाम सत्यवीर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
इसी तरह, बकेवर कस्बा के विद्या विहार मोहल्ला निवासी सूरज सिंह (62) साइकिल से मंगलवार सुबह हाईवे किनारे सोबरन सिंह इंटर काॅलेज के पास स्थित अपने खेत पर गए थे। लौटते वक्त मुख्य रोड से हाईवे पर जा रही तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। इसके बाद सर्विस रोड की रेलिंग को तोड़ते हुए कार भी बीच हाईवे पर पलट गई। कार की टक्कर से सूरज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कार चालक भी कार पलटने से मामूली रूप से चोटिल हो गया, लेकिन वह मौके से भाग निकला।