फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike riding advocate dies due to container collision

फंसकर घिसटी बाइक से लगी आग से कंटेनर जला, अधिवक्ता की मौत

Tue, 22 Mar 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bike riding advocate dies due to container collision
कंटेनर में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
रनियां (कानपुर देहात)। अकबरपुर कोतवाली के रनियां-चिटिकपुर चौराहे के पास सोमवार रात
विज्ञापन

तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला दूर गिर गई, जबकि बाइक चला रहे अधिवक्ता कंटेनर में फंस गए। बाइक घिसटती चली गई। इससे कंटेनर में आग लग गई। आग लगने पर कूदा कंटेनर चालक भी घायल हो गया। उसे और घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा गया है। दमकल जवानों ने कंटेनर की आग बुझाई। पुलिस ने अधिवक्ता के शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।

कानपुर के रावतपुर निवासी प्रेमशंकर दुबे के पुत्र संजय दुबे (48) अधिवक्ता थे। वह कानपुर कोर्ट में वकालत करते थे। सोमवार को बाइक से कानपुर निवासी अनवरी बेगम के साथ किसी काम से वह माती कोर्ट गए थे। वापसी में अनवरी रनियां में रहने वाली मौसी नूरजहां के पास अधिवक्ता के साथ गई। रात में दोनों बाइक से कानपुर जा रहे थे। चिटिकपुर चौराहे पर कानपुर की ओर से आ रहे कंटेनर ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में अनवरी छिटक कर दूर गिर गईं, जबकि संजय दुबे बाइक समेत कंटेनर में फंस कर कुछ दूरी तक घिसटते चले गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। बाइक करीब पांच सौ मीटर तक घिसटती चली गई। इससे कंटेनर में आग लग गई। आग लगने पर कंटेनर से चालक कूद गया। सूचना पर माती से अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार दमकल लेकर पहुंचे। जवानों ने मशक्कत कर आग काबू की। कोतवाल विनोद पांडेय ने बताया कि घायल महिला को रनियां पीएचसी में भर्ती कराया गया था। वहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। डीसीएम चालक को भी जिला अस्पताल भेजा गया है। मृत अधिवक्ता के परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed