{"_id":"5fbff76e8ebc3e9bc03f6608","slug":"bike-rider-worker-killed-in-roadways-bus-collision","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, साले की शादी में बाइक से जा रहा था गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, साले की शादी में बाइक से जा रहा था गांव
Fri, 27 Nov 2020 02:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 27 Nov 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान गांव के सामने कानपुर-आगरा हाईवे में बुधवार की देर रात तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए था। बाइक बस में फंस कर काफी दूर तक घिसटती चली गई। इससे बाइक में आग लग गई। घटना के बाद बस लेकर चालक फरार हो गया।
मृतक फिरोजाबाद जिले का रहने वाला था। वह रूरा के ऊगा गांव में ममिया ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक मजदूरी करता था। फिरोजाबाद जिले के नारकी कचपुरा गांव निवासी राहुल (27) बाइक लेकर रूरा के ऊगा गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।

बुधवार देर रात कानपुर की तरफ जा रही रोडवेज बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। बाइक बस में फंस गई और उसमें आग लग गई। बाइक पूरी तरह से जल गई। यह देखकर पास के एक गेस्ट हाउस में मौजूद लोग वहां पहुंच गए। इसी बीच रोडवेज बस लेकर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत विक्षत शव को हाईवे से हटाकर किनारे रखा।
इसके बाद मृतक के जेब में मिले मोबाइल से उसकी पत्नी ज्योती को फोन करके सूचना दी। सुबह पत्नी व अन्य रिश्तेदार रसधान चौकी पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रसधान चौकी इंचार्ज धीरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बस के बाबत जानकारी जुटाई जा रही है।
अगर बात मान जाते तो न जाती जान
घटना के बाद गुरुवार सुबह मौके पर पहुंची मृतक राहुल की पत्नी ज्योति बिलखती रही। उसने बताया कि पति मजदूरी करते थे। वह ऊगा रूरा में रहने वाले मामा किशनलाल के बेटे के शादी समारोह में शामिल होने आ रहे ळो। वह दोनों बच्चे रीतिका (6) और रिया (3) को लेकर पहले ही आ गई थी। उन्हें मना किया था कि बाइक से लंबी यात्रा न करो। इसके बावजूद वह नहीं माने। वह बुरी तरह से बिखती रही। परिजन व रिश्तेदार ढांढस बंधाते रहे। उसने कहा कि मजदूरी करके पालन पोषण हो रहा था। अब बच्चों के भरण पोषण पर संकट खड़ा हो जाएगा।