{"_id":"61955853a640ae79416a9825","slug":"bike-rider-dies-due-to-tractor-collision-helmet-was-not-put-on-akbarpur-news-knp6646042110","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत , नहीं लगा रखा था हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत , नहीं लगा रखा था हेलमेट
विज्ञापन
शिवली। मैथा रनियां रोड पर बुधवार शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह बाइक से बुआ के घर बैरी सवाई जा रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
गजनेर के मदा का पुरवा निवासी सत्यम कश्यप (24) बुधवार शाम शिवली के बैरी सवाई में बुआ राममूर्ति के घर बाइक से जा रहा था। रनियां रोड पर मैथा चौकी के बढ़हिनपुरवा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया।
इससे बाइक सवार को गंभीर हालत में शिवली सीएचसी ले जाया गया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हो गया है। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।