फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike rider dies due to collision with van

Kanpur News: वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 17 Apr 2024 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 17 Apr 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with van
- कानपुर से घर लौट रहा था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संदलपुर। मंगलपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर मोड़ पर बुधवार रात को एक युवक को वैन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हो हवासपुर सीएचसी लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सबलपुर निवासी आनंद यादव 30 कानपुर में एक बिल्डर के यहां काम करता था। बुधवार शाम को बाइक से घर लौटने के दौरान रात करीब आठ बजे करीब सबलपुर मोड़ पर पहुंचने पर सिंकदरा की ओर से आ रही वैन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वैन छोड़ कर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी हवासपुर लेकर पहुंची। वहां डॉ. वैभव कटियार ने उसे मृत घोषित कर दिया। आनंद की मौत पर परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------
एसपी के आदेश पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज
रूरा। थाना क्षेत्र के गहोवा निवासी अवधेश प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करवाई। बताया कि दिसंबर 2023 में उसने नलकूप के कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। इसपर विद्युत निगम की ओर से उसे बिजली के तार सहित कनेक्शन का सामान दिया गया था। चार जनवरी को चोर खेत पर रखे सामान को चोरी कर ले गए। उसने मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी मगर कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed