{"_id":"6a0630e313b190b2070415c9","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-car-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-142674-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Fri, 15 May 2026 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 15 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के दयानितपुर गांव के पास कानपुर-इटावा हाईवे पर गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की।
सिकंदरा थाना क्षेत्र के ऊधौपुर गांव निवासी सर्वेश राजपूत (42) गुरुवार सुबह बीमार पिता हाकिम सिंह को कानपुर दिखाने गए थे। कानपुर के एक अस्पताल में पिता को भर्ती करा कर वह देर शाम बाइक से वापस घर लौट रहे थे। हाईवे पर दयानिकपुर गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उन्हें लेकर सीएचसी सिकंदरा आई, जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर पत्नी सीमा देवी, पुत्री लवली, पुत्र राज बिलखते रहे। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि हादसा करने वाली कार का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।