फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike rider coming from Mathura to see his son burnt by tea, hit by truck, dies

Kanpur News: चाय से झुलसे बेटे को देखने मथुरा से आ रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 09 Feb 2025 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bike rider coming from Mathura to see his son burnt by tea, hit by truck, dies
कानपुर। बर्रा में हाईवे की सर्विस लेन पर शुक्रवार देर रात ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। वह एक दिन पहले चाय से झुलसे अपने बेटे को देखने बाइक से बर्रा विश्वबैंक स्थित घर लौट रहा था। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जेे में लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

मूलरूप से चकरपुर निवासी अभिषेक कुमार वर्मा (39) मथुरा में प्राइवेट नौकरी करते थे। जबकि उनका परिवार बर्रा विश्वबैंक में रहता है। पत्नी श्वेता ने बताया कि शुक्रवार को एक साल का बेटा चाय से झुलस गया था। पति को इसके बारे में सूचना दी तो उन्होंने कहा कि अब परिवार के साथ कानपुर में ही रहेंगे और वहीं नौकरी करेंगे। इसके बाद वह नौकरी छोड़ गृहस्थी का सारा सामान बाइक पर लादकर मथुरा से चल पड़े। देर रात बर्रा पहुंचे, जहां भोलेश्वर मंदिर के पास सर्विसलेन पर ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

अभिषेक की बहन सरिता के अनुसार पुलिस ने हादसे की सूचना दी थी। वह लोग मौके पर पहुंचे तो उसकी मौत होने की जानकारी मिली। बर्रा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक को मौके से पकड़ लिया गया है। जबकि चालक मौके से भाग गया था। ट्रक में नंबर भी स्पष्ट नहीं लिखे हैं। ऐसे में मोटर मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed