{"_id":"67d720cf1b23653bb907a987","slug":"bike-lost-control-and-collided-with-an-electric-pole-one-dead-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-124002-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकराई बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकराई बाइक, एक की मौत
Mon, 17 Mar 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
झींझक। करियाझाला मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय लोगों ने सीएचसी झींझक पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया।
कानपुर नगर के ककवन थाना क्षेत्र के कसगांव निवासी अजय (24) पुत्र सर्वेंद्र रविवार शाम चार बजे के करीब छोटे भाई अंकुश के साथ झींझक की ओर आ रहा था। करियाझाला मोड़ के पास पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराने के बाद गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को सीएचसी झींझक लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने अजय को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, अंकुश के मामूली रूप से घायल होने पर इलाज किया गया। इधर जानकारी पर गांधी नगर झींझक निवासी मृतक के चाचा मुकेश व अन्य परिजन जा पहुंचे। मुकेश ने बताया कि अजय व अंकुश घर आ रहे थे। परिजन पुलिस के पहुंचने से पहले शव लेकर चले गए। चौकी प्रभारी झींझक लक्ष्मण सिंह ने बताया हादसे में एक युवक की मौत की जानकारी मिली। परिवार के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है।