{"_id":"65a657615b76314699033d87","slug":"bike-fell-due-to-collision-in-farrukhabad-turned-into-a-ball-of-fire-sanitation-worker-narrowly-escaped-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: टक्कर लगने से गिरी बाइक बनी आग का गोला, सफाई कर्मचारी बाल-बाल बचा, दमकल ने बुझाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: टक्कर लगने से गिरी बाइक बनी आग का गोला, सफाई कर्मचारी बाल-बाल बचा, दमकल ने बुझाई आग
Tue, 16 Jan 2024 03:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:48 PM IST
सार
Farrukhabad News: मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सामने पीछे से आई मोटर साइकिल ने आगे चल रही की बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक समेत चालक नीचे गिर गया। वहीं, बाइक से पेट्रोल निकला और देखते ही देखते बाइक आग का गोला बनकर दहकने लगी।
विज्ञापन
आग का गोला बनी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से गिरी बाइक आग का गोला बन गई। सफाईकर्मी बाल-बाल बच गया। दमकल ने आग बुझाई, लेकिन तब तक बाइक राख हो गई। कादरीगेट के मोहल्ला गंगानगर निवासी कौशल होम्योपैथिक अस्पताल में सफाई कर्मचारी है।
विज्ञापन
वह सोमवार को बाइक से ड्यूटी करने आ रहा था। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सामने पीछे से आई मोटर साइकिल ने कौशल की बाइक में टक्कर मार दी। कौशल बाइक सहित नीचे गिर गया। बाइक से पेट्रोल निकला और देखते ही देखते बाइक आग का गोला बनकर दहकने लगी।
विज्ञापन
कौशल वहां से भागकर दूर खड़ा हो गया और दमकल को सूचना दी। मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। लगभग 20 मिनट बाद पहुंची दमकल ने आग बुझाई, तब तक बाइक राख हो चुकी थी। कौशल ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ तहरीर देंगे। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन