{"_id":"683c9b847012003ff60fb7b2","slug":"bike-collided-with-truck-couple-escaped-narrowly-etawa-news-c-216-1-etw1005-126130-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, दंपती बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, दंपती बाल-बाल बचे
विज्ञापन
ट्रक के नीचे दबी बाइक।
जसवंतनगर। कचौरा रोड स्थित नहर पुल के पास रविवार दोपहर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दंपती मामूली रूप से घायल हो गए। वहीं, बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
रविवार दोपहर 12 बजे अवनीश कुमार निवासी करीलगढ़ की मढ़ैयां सिकंदरपुर पछायगांव, पत्नी सीमा के साथ बाइक से दवा लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कचौरा रोड पर स्थित भोगनीपुर गंग नहर पुल के पास पहुंचे, तभी राजस्थान नंबर के ट्रक चालक ने लापरवाही से उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद बाइक सवार दंपती सड़क पर उछलकर गिर गए। इससे उन्हें मामूली चोट आई, जबकि उनकी बाइक ट्रक के पहिये के नीचे आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तेज आवाज सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। गमीनत यह रही कि इस हादसे में दोनों दंपती बाल-बाल बच गए।