फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikaram license suspended for saling sophistication Sweets

हाय राम, भीखाराम का लग गया काम

Tue, 20 Jan 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 20 Jan 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
Bikaram license  suspended for saling sophistication  Sweets
केसरिया बर्फी में मिलावट पाए जाने पर शहर के नामचीन भीखाराम स्वीट्स का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी भी हो रही है।
विज्ञापन


लाइसेंस निलंबित होने से अब  भीखाराम स्वीट्स की दुकान नहीं खुल सकेगी। दुकान खुली तो एफआईआर कराई जाएगी। नए एक्ट में शहर में पहली बार लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई हुई है।

11 अगस्त 2014 को एक उपभोक्ता ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहीत अधिकारी सैयद शहनवाज हुसैन आबिदी से शिकायत की कि उसने भीखाराम स्वीट्स कराची खाना से केसरिया बर्फी खरीदी तो उसमें बदबू आ रही थी। वापस करने को कहा तो दुकान वाले झगड़ा करने पर उतारू हो गए।
विज्ञापन


इस पर आबिदी ने फूड इंस्पेक्टर अनिल कटियार को मौके पर भेजकर केसरिया बर्फी का सैंपल भरवाया। इसकी जांच रिपोर्ट लखनऊ स्थित प्रयोगशाला से आ गई है।

आबिदी ने बताया कि जांच में  केसरिया बर्फी में मिलाया गया रंग तय मानक से दो गुने से ज्यादा निकला है। इसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया गया है।

इसलिए लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। कोर्ट में मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। फूड इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र ने लाइसेंस निलंबन का आदेश शाम को भीखाराम स्वीट्स पर रिसीव करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार

किसी भी खाद्य पदार्थ में तय मानक से ज्यादा या सिंथेटिक रंग मिलाने से लिवर कैंसर तक हो सकता है। किडनी और लिवर खराब हो सकते हैं। पाचन क्रिया प्रभावित होती है।

- डॉ. विशाल गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed