फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Big road accident in Kannauj car collided with truck in uttar pradesh news in hindi

कन्नौज में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

Sat, 13 Feb 2021 07:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 Feb 2021 07:42 AM IST
विज्ञापन
Big road accident in Kannauj car collided with truck in uttar pradesh news in hindi
कन्नौज में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात कोहरे में आगे चल रहे ट्रक में तेज रफ्तार कार घुस गई, जिसमें कार सवार सभी छह लोगाें की मौत हो गई। मरने वालों में लखनऊ के प्रापर्टी डीलर सहित इनके परिवार के पांच लोग व एक दोस्त हैं।
विज्ञापन


यह परिवार बालाजी दर्शन के लिए मेहंदीपुर जा रहा था। आईजी मोहित अग्रवाल ने एसपी प्रशांत वर्मा के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुक्रवार रात लखनऊ महानगर के काकोरी थाना अंतर्गत कलियाखेड़ा निवासी प्रापर्टी डीलर प्रमोद यादव (35) पुत्र जंगी प्रसाद कार से मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन


उनके साथ चचेरे भाई सोनू यादव (31) पुत्र नवीलाल, सतेंद्र यादव(18) पुत्र गोपी यादव, भतीजा सूरज यादव(15) पुत्र अभिमन्यु, बुधड़िया काकोरी निवासी साला ज्ञानेंद्र यादव (32) पुत्र भैयालाल और दोस्त मोहित पाल(36) पुत्र राजकुमार निवासी पान खेड़ा काकोरी लखनऊ भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक रात करीब एक बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे मेें बेहटा-तिलकापुर के पास कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। यूपीडा कर्मियों और पुलिस ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को निकालकर तड़के लगभग चार बजे मेडिकल कालेज भेजा।


वहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। कार सवार मृतकों के पास मिले मोबाइल और कागजातों से प्रमोद के बड़े भाई विनोद को हादसे की सूचना दी गई। विनोद ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक मार दिए। इससे कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। कन्नौज हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है। सीएम ने वरिष्ठ अफसरों को पीड़ित परिजनों की हरसंभव मदद के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed