फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   big road accident in Jalaun, death of DJ owner and a teenager due to vehicle overturning

यूपी में भीषण सड़क हादसा : डीजे लदा लोडर पलटा, दो की मौत, दो लोग घायल

Wed, 23 Jun 2021 09:57 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Jun 2021 09:57 AM IST
सार

घटना आटा थाना इलाके के ग्राम परासन रोड पर देर रात हुई। यहां एक पोल से टकराकर डीजे लोडर पलट गया। हादसे में डीजे मालिक और किशोर की दबकर मौके पर मौत हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। 
 

विज्ञापन
big road accident in Jalaun, death of DJ owner and a teenager due to vehicle overturning
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के आटा में बरात से लौटते वक्त डीजे लेकर जा रहा लोडर पोल से टकराकर पलट गया। हादसे में लोडर पर सवार डीजे संचालक व एक किशोर की दबकर मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आटा थाना क्षेत्र के परासन गांव में मंगलवार की देर रात रामपुरा थाना क्षेत्र के पचोखरा से बरात करके डीजे लदा लोडर पोल से टकराकर पलट गया। गाड़ी में औरेैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम सेंगनपुर निवासी शकील (28) अपने भाई अरशद, आरिफ व गांव के ही गोलू (16) के साथ सवार था।
विज्ञापन


हादसे में शकील व गोलू सड़क पर गिर पड़े और लोडर के नीचे दब गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अरशद व आरिफ सड़क पर गिरने से चुटहिल हो गए। हादसा होते ही वहां से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक शकील के परिजनों ने बताया कि वह चार भाई थे। जिसमें वह सबसे बड़ा था ओर दो वर्ष पहले उसका निकाह हुआ था। उसकी एक वर्ष की एक पुत्री भी है। जबकि गोलू घर में अकेला था और उसकी एक छोटी बहन भी है। वह डीजे बैंड में काम करके परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed