फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Big road accident in Banda up, three people died

यूपी में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर और बोलेरो की टक्कर में तीन की मौत, तीन घायल

Thu, 10 Feb 2022 02:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Feb 2022 02:21 PM IST
सार

बांदा के बबेरू में राजापुर रोड पर नहर के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में बोलेरो सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Big road accident in Banda up, three people died
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी में बांदा जिले के बबेरू क्षेत्र के अंतर्गत कमासिन कस्बे में भीषण सड़क हादसा हुआ। बोलेरो सवार छह लोग हादसे का शिकार हो गए। जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से मौके पर कोहराम मच गया।

विज्ञापन


बोलेरो सवार छह लोग बबेरू में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात सभी राजापुर अपने गांव जा रहे थे। तभी कमासिन के पास आगे जा रहे ट्रैक्टर में पीछे से बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे बोलेरो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामला बांदा जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कमासिन कस्बे का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजापुर के रहने वाले राजबहादुर पुत्र केदारनाथ (34) लाला मोदनवाल पुत्र महेश मोदनवाल (34) इनके अलावा चार और लोग राजापुर के ही रहने वाले बुधवार को बबेरू कस्बे में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात शादी समारोह में शामिल होने के बाद बोलेरो में सवार होकर छह लोग राजापुर जा रहे थे। 

तभी बबेरू तहसील क्षेत्र के कमासिन कस्बे के राजापुर रोड नहर के पास आगे जा रहे ट्रैक्टर में पीछे से बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। बोलेरो सवार राजबहादुर, लाला मोदनवाल व बोलेरो गाड़ी चला रहे, ड्राइवर की मौत हो गई है। आसपास के लोगों ने देखा तो कमासिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।


डाक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं ड्राइवर की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर एक का इलाज बांदा जिला अस्पताल में किया जा रहा है। अन्य 2 को इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed