फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Big road accident in banda, five people died

यूपी में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से टकराई कार, पांच लोगों की मौत, एक घायल

Sat, 26 Feb 2022 03:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Feb 2022 03:14 PM IST
सार

बांदा जिले में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Big road accident in banda, five people died
बांदा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में बरातियों से भरी तेज रफ्तार कार शनिवार दोपहर को जमुनी पुरवा के पास हाईवे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में दूल्हे के भांजे समेत पांच बरातियों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। उसे कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


एसपी अभिनंदन ने बताया कि कार की अगली सीट पर शराब की बोतलें मिली हैं। इससे चालक के नशे में होने की आशंका है। कार की फिटनेस जांच भी कराई जा रही है। चित्रकूट में कर्वी शहर के कजियाना मोहल्ला निवासी मोहम्मद आफताब की बरात शनिवार की दोपहर को उरई जा रही थी।
विज्ञापन


अधिकतर बराती कारों से ही उरई के लिए रवाना हुए थे। इनमें गुफरान की एक्सयूवी-500 कार में उनके साथ पांच और लोग सवार थे। कार जब बांदा के कोतवाली क्षेत्र के जमुनी पुरवा के पास बांदा-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे केबल से लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर कार में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। ईदगाह रोड, हाथीखाना बांदा निवासी दूल्हे का भांजा मुशर्रफ (23) पुत्र मो. नफीस और द्वारिकापुरी, पुरानी बाजार, कर्वी (चित्रकूट) निवासी शमशुल (24) पुत्र जैनुल आबदीन की मौके पर ही मौत हो गई थी। एसपी का कहना है कि हादसे के कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है। डीएम अनुराग पटेल भी जिला अस्पताल पहुंचे और मृतकों के शवों का तत्काल ही पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। 

तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
पुलिस ने अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान चकमाली, अमानपुर, कर्वी (चित्रकूट) निवासी रणजीत सिंह उर्फ रिंकू (22) पुत्र स्वर्गीय रामखिलावन, द्वारिकापुरी, पुरानी बाजार, कर्वी (चित्रकूट) निवासी नसीम उर्फ टिल्लू (23) पुत्र मोहम्मद शरीफ ने दम तोड़ दिया। द्वारिकापुरी चित्रकूट निवासी कार मालिक गुफरान अली (32) को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया, लेकिन उनकी रास्ते में मौत हो गई। चकमाली चित्रकूट निवासी एक अन्य युवक शिवदास (24) पुत्र बालकृष्ण की हालत गंभीर है। 

बीच रास्ते लौटी बरात 
हादसे की सूचना मिलते ही आगे की गाड़ियों से जा रहे बराती भी बीच रास्ते से जिला अस्पताल लौट आए। अस्पताल में चीख पुकार मच गई और बरात की खुशियां मातम में बदल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed