Kanpur: शिकायत निस्तारण में बड़ी लापरवाही, 10 विभागों को जारी हुआ नोटिस, ये विभाग शामिल...इतनी हैं शिकायतें
Kanpur News: जिले में निस्तारित की गई शिकायतों का शासन स्तर से पीड़ितों से फीडबैक लिया गया। इस पर अफसरों की पोल खुल गई, पता चला कि बिना बात किए शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। इस पर जिले के 106 अफसरों को नोटिस जारी हुआ था।
विस्तार
कानपुर में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने 10 विभागों को नोटिस जारी किया है। जिलाधिकारी अब प्रत्येक दिन डिफाल्ट में आने वाली शिकायतों के लिए विभाग के अधिकारी को चेतावनी जारी कर रहे हैं।
सुधार न करने पर सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का गंभीरता पूर्वक निस्तारण न करने वालों पर सख्त कदम उठा रहे हैं। जिले में निस्तारित की गई शिकायतों का शासन स्तर से पीड़ितों से फीडबैक लिया गया।
इस पर अफसरों की पोल खुल गई, पता चला कि बिना बात किए शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। इस पर जिले के 106 अफसरों को नोटिस जारी हुआ था। इसके बाद डीएम विशाख जी ने भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। वह आईजीआरएस की शिकायतों की मॉनीटरिंग करा रहे हैं।
10 विभागों को नोटिस जारी
इसमें डिफाल्ट में आने वाली शिकायतों पर संबंधित विभाग के अधिकारी को चेतावनी जारी कर रहे हैं। अब सप्ताह बाद भी सुधार न होने पर 10 विभागों को बुधवार को नोटिस जारी कर सख्त निर्देश दिए हैं। बता दें कि शिकायत निस्तारण न होने से पीड़ित परेशान हैं।
इन विभागों में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर नोटिस
विभाग शिकायतें
नगर निगम 31
ग्राम्य विकास विभाग 01
वन एवं जलवायु परिवर्तन 01
पशुपालन 01
माध्यमिक शिक्षा विभाग 01
राजस्व एवं आपदा विभाग 01
एसीएम तृतीय 01
एसीएम द्वितीय 01
विकास प्राधिकरण 01
बिजली विभाग 01