फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Big game in cluster allocation in Unnao, some got 11 and some got only four panchayats

कलस्टर आवंटन में खेल: किसी को 11 तो किसी को सिर्फ चार पंचायतें, कुछ अधिकारियों पर जिम्मेदारों की बड़ी मेहरबानी

Thu, 28 Jul 2022 07:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 28 Jul 2022 07:09 PM IST
सार

जिले में क्लस्टर के तहत ग्राम पंचायतों के आवंटन में कई ग्राम विकास अधिकारियों पर जिम्मेदारों की मेहरबानी सामने आई है।  बता दें कि किसी को 11, तो किसी को सिर्फ चार पंचायतें मिली हैं। 

विज्ञापन
Big game in cluster allocation in Unnao, some got 11 and some got only four panchayats
विकास भवन उन्नाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में गांवों के विकास का खाका खींचने वाले खंड विकास अधिकारी कार्यालय सुमेरपुर का हाल बेहाल है। यहां ऊंची पहुंच रखने वाले ग्राम विकास अधिकारियों को अधिक ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी मिली हुई है। क्लस्टर आवंटन में भी जिम्मेदारों ने बड़ा खेल किया है। 75 ग्राम पंचायतों वाले ब्लॉक सुमेरपुर में वर्तमान समय में 13 ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तैनात हैं।

विज्ञापन

इनमें से दो ग्राम विकास अधिकारियों पर जिम्मेदारों की विशेष मेहरबानी है। राममिलन के पास पनई बुजुर्ग, नैकामऊ, महेशखेड़ा, पनई खुर्द, गोसाईखेड़ा, बाजपेईखेड़ा, गोबरहा, हमीरपुर, डोकरई, धर्मदासखेड़ा और भदेवरा सहित 11 ग्राम पंचायतें हैं। दूसरे नंबर पर आलोक अवस्थी का नाम आता है। इनके पास बिहार, बजौरा, आकमपुर, कुतुबपुर, सीरियापुर, पाटन, आटमन्नूखेड़ा, गड़रियाखेड़ा, ककरारी और दुबई सहित 10 ग्राम पंचायतों का चार्ज है। 

विज्ञापन

क्षेत्रफल के आधार पर देखा जाए, तो आलोक अवस्थी के पास संख्या में भले ही 10 ग्राम पंचायतों का प्रभार है। लेकिन बिहार और पाटन दो बड़ी ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें आलोक अवस्थी लंबे समय से तैनात हैं। हालांकि कागजी कोरम पूरा करने के लिए उन्हें 10-15 दिन के लिए स्थानांतरित भी किया गया था। 

विज्ञापन

इसके अलावा संजू बाबू के पास धनकोली, मुबारकपुर, कोडरा बखतखेड़ा, रछोलिया, अहिरौरा, मनिकापुर व अकठी समेत 7 गांव का प्रभार है। शेष 10 पंचायत सचिवों में नरेंद्र कुमार पटेल के पास 6 ग्राम पंचायतों का, बृजेश यादव, विपिन कुमार, दीपक गौतम, संजीव कुमार व आशीष कुमार के पास 5-5 ग्राम पंचायतें हैं।

विज्ञापन

रजनीश यादव, साजिद रिजवी, रजनीश यादव, विशाल गौतम के पास चार-चार ग्राम पंचायतों का प्रभार है। इस पर जिम्मेदारों से जानकारी मांगी गई, तो बीडीओ संध्या रानी ने एडीओ पंचायत हरिओम तिवारी से पूछने के लिए कहा। एडीओ पंचायत हरिओम तिवारी से बात की गई, तो उन्होंने इसकी जानकारी बीडीओ के पास होने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed