{"_id":"62a33313e4b6c3464f68857f","slug":"big-action-of-income-tax-department-in-kanpur-black-money-of-75-crores-caught-in-kesar-pan-masala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, केसर पान मसाला में पकड़ी 75 करोड़ की काली कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, केसर पान मसाला में पकड़ी 75 करोड़ की काली कमाई
Fri, 10 Jun 2022 05:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 10 Jun 2022 05:34 PM IST
सार
आयकर विभाग को मुंबई और बेंगलूरू में खरीदी गईं संपत्तियों की जानकारियां मिली। वहीं, मालिक आय संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा पाए हैं। साथ ही, कम टैक्स देने के भी सुबूत हाथ लगे हैं। विभाग ने पांच दिन चली जांच पड़ताल में आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में केसर पान मसाला के यहां पड़े आयकर छापे में विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 75 करोड़ की काली कमाई से खरीदी गईं संपत्तियों के दस्तावेज हाथ लगे हैं। इस संबंध में पान मसाला के मालिक हरीश मखीजा कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके अलावा कंपनी की ओर से कम स्लैब दिखाकर रिटर्न भरा जा रहा था। बोगस कंपनियों का इस्तेमाल कर करोड़ों की रकम इधर उधर करने के भी सुबूत हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
रियल एस्टेट कंपनी में काला धन खपाने के मामले में मिले इनपुट के आधार पर आयकर विभाग की टीमों ने एक सप्ताह पहले केसर पान मसाला के मालिक हरीश मखीजा के स्वरूप नगर, मॉडल टाउन और पांडुनगर स्थित आवास, नयागंज स्थित कार्यालय और ट्रांसपोर्ट नगर स्थित फैक्ट्री में छापा मारा था। पांच दिन तक जांच-पड़ताल की गई।
विज्ञापन
इस जांच में करीब 75 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज अफसरों को मिले हैं। ये संपत्तियां मुंबई और बंगलूरू में खरीदी गई हैं। हरीश मखीजा या उनके परिजन इस आय के स्रोत संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। सूत्रों के अनुसार इनका कारोबार काफी बड़ा है, लेकिन ज्यादा टैक्स से बचने के लिए टैक्स स्लैब में गड़बड़ी की जा रही थी। ये 30 फीसदी वाले टैक्स स्लैब के दायरे में आते हैं, लेकिन 10 फीसदी वाले टैक्स का रिटर्न दाखिल कर रहे थे।
विज्ञापन