{"_id":"62a6309fa6bed77d9f3b9c4e","slug":"big-action-in-case-of-escape-of-two-thieves-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"AURAIYA: दो चोरों के भागने के मामले में थानाध्यक्ष हटे, दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AURAIYA: दो चोरों के भागने के मामले में थानाध्यक्ष हटे, दो सिपाही निलंबित
Mon, 13 Jun 2022 12:09 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:09 AM IST
सार
फफूंद पुलिस ने गुरुवार रात गश्त के दौरान नुमाइश मैदान से चोरी के इरादे से खड़े साम्हो, इटावा निवासी राजेंद्र सिंह व कुनेरा, इटावा निवासी अर्जुन को गिरफ्तार किया था। दोनों को पुलिस थाने लेकर आई और उन्हें लॉकअप में रखा। शुक्रवार सुबह लघुशंका की बात कह दोनों हिरासत से भाग गए।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
औरैया जिले के फफूंद थाने से दो चोरों के भागने के मामले में दो सिपाहियों व एक होमगार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसपी ने रविवार को थाना प्रभारी प्रदीप अवस्थी को थाने में ही एसएसआई बनाकर दो सिपाहियों पर निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
फफूंद पुलिस ने गुरुवार रात गश्त के दौरान नुमाइश मैदान से चोरी के इरादे से खड़े साम्हो, इटावा निवासी राजेंद्र सिंह व कुनेरा, इटावा निवासी अर्जुन को गिरफ्तार किया था। दोनों को पुलिस थाने लेकर आई और उन्हें लॉकअप में रखा। शुक्रवार सुबह लघुशंका की बात कह दोनों हिरासत से भाग गए।
विज्ञापन
इस मामले में थाने के मुंशी की तहरीर पर सिपाही अंकित, विनोद कुमार व होमगार्ड विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। ये तीनों लोग पहरा ड्यूटी पर थे। रविवार को एसपी अभिषेक वर्मा ने लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी को थाने में ही एसएसआई नियुक्त कर दिया। इसके अलावा दोनों सिपाहियों अंकित व विनोद कुमार को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि अछल्दा थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा को फफूंद थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन