फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Big accident in kanpur panki area four death

कानपुरः भीषण हादसे में 4 की मौत, प्रत्यक्षदर्शी बोले-'घटनास्थल पर बैठे रहते हैं यमदूत'

Sun, 22 Jul 2018 05:08 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 22 Jul 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
Big accident in kanpur panki area four death
डेमो

यूपी के कानपुर में रविवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। अब तक इस हादसे में चार लोगों की मौत बताई जा रही है जबकि 3 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा सुबह करीब 5 बजे पनकी इलाके में हुआ।

विज्ञापन


कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के न्यू ट्रान्सपोर्ट आरटीओ के पास डीसीएम ने एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिस जगह पर यह हादसा हुआ वहां अक्सर ही दुर्घटनाएं होती हैं। इसकी वजह है अवैध मौरंग मंडी। अभी पिछले साल बरात में शामिल होने  आए 3 बच्चों की इसी मौरंग मंडी के चलते भाटिया तिराहे के पास दुर्घटना में जान चली गई थी।
विज्ञापन


रविवार को फिर इसी अवैध मौरंग मंडी के कारण ई-रिक्शा में सवार 4 लोगों की डीसीएम की टक्कर से मौत हुई। पनकी न्यू ट्रांसपोर्ट नगर आरटीओ के पास सैकड़ों गाड़ियां सुबह रोड के दोनों तरफ खड़ी हो जाती हैं इसकी वजह से मौरंग लदे ट्रक बैक करने के दौरान डीसीएम वाले ने अपने को बचाने के लिए उल्टी दिशा की ओर गाड़ी काट दी।  जिससे अपनी साइड से आ रहे  ई-रिक्शा चपेट में आ गया जिसमें बैठे 7 लोगों में  4 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस जगह पर यह दुर्घटना हुई है वहां काल बनकर यमदूत हमेशा बैठे रहते हैं। घटनास्थल अक्सर लोगों की मौत का कारण बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों पड़े रहे घायल

Big accident in kanpur panki area four death
डेमो
कानपुर के पनकी भाटिया तिराहे पर ई-रिक्शा और डीसीएम की आमने सामने हुई भिड़ंत। हादसे में पटना बिहार के मोहम्मद अली s/o शेख सहित 2 लोगो की हुई मौत। आमिर, शमशाद और सोनू को शिवराज हॉस्पिटल में पुलिस ने कराया भर्ती। झपकी आने पर डीसीएम चालक ने रॉन्ग साइड में गाड़ी घुसेड़ दी थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। चालक व ड्राइवर मौके से फरार हैं।

घंटों पड़े रहे घायल
पनकी मौरंग मंडी में सैकड़ों लोग हमेशा मौजूद रहते हैं सुबह भी यही आलम था। लेकिन किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी बस वह सभी इस हादसे के बाद अपनी गाड़ियों को हटाने में लगे रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed