Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   big accident in Banda Bike and tractor collide three people died

बांदा में बड़ा हादसा: बाइक और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत; नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी

Mon, 13 Oct 2025 11:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 Oct 2025 11:02 AM IST
सार

यूपी के बांदा के कमासिन में निमंत्रण में जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे समेत तीन लोगों की हादसे में मौत हो गई। सामने से आए बालू लदे ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
big accident in Banda Bike and tractor collide three people died
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बांदा के कमासिन में निमंत्रण में जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे समेत तीन लोगों की सामने से आए बालू लदे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


कमासिन थाना इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने बताया कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी रामप्रताप यादव (55) अपने भतीजे रामजस यादव (21) व सुरेश यादव (22) के साथ एक ही बाइक से अपने गांव से रविवार की देर शाम साढ़े सात बजे कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव निवासी शिवसेवक यादव के यहां निमंत्रण में जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमासिन-दादौं मार्ग पर स्थित महाविद्यालय के सामने पछौंहा गांव की ओर से आए बालू लदे ट्रैक्टर से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों गंभीर बाइक सवार गंभीर घायल हो गए।
Trending Videos

सूचना पर थाने के एसआई जाबिर खां व राजधर यादव मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कमासिन पहुंचाया। यहां तैनात डॉक्टर ने तीनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक बालू से लदी ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर, ट्रैक्टर लेकर भाग निकला है। कमासिन थाना इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के घर में दबिश दी गई है। एक ही बाइक पर तीनों सवार थे। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी है।

यातायात नियमों का उल्लंघन जान पर पड़ा भारी

यातायात नियमों का उल्लंघन बाइक सवार चाचा और भतीजों के जीवन पर भारी पड़ गया। बेपरवाही ने तीनों की जान ले ली। देर शाम बबेरू के परसौली गांव से पहुंचे परिजनों ने बताया कि रामप्रताप यादव पेशे से किसान हैं। वह अपने दो भतीजों के साथ कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव निवासी रिश्तेदार शिवसेवक यादव के यहां निमंत्रण में जा रहे थे।

यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए तीनों एक ही बाइक में सवार थे। हेलमेट भी नहीं लगाए थे। उधर, सामने से आए बालू से भरे ट्रैक्टर से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिस तरह से हादसा हुआ उससे साफ है कि दोनों वाहनों की रफ्तार भी अधिक रही होगी। परिजनों को जानकारी हुई तो सीएचसी पहुंचे। कमासिन थाना इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लघंन तो है, पर ज्यादा गलती ट्रैक्टर चालक की समझ में आई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed