फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Big accident averted in Kanpur, Spring of AC coach of Brahmaputra Mail broke

कानपुर में बड़ा हादसा टला: ब्रह्मपुत्र मेल के एसी कोच की स्प्रिंग टूटी, तीन घंटे तक वेटिंग रूम में बैठे यात्री

Sat, 07 Jan 2023 11:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 Jan 2023 11:56 PM IST
सार

ब्रह्मपुत्र मेल (15657) शनिवार को बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। दरअसल, ट्रेन के एसी कोच की स्प्रिंग टूट गई थी। इसे  कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बदला गया। इसके चलते ट्रेन नौ घंटे की देरी से प्लेटफार्म नंबर छह पर आई।

विज्ञापन
Big accident averted in Kanpur, Spring of AC coach of Brahmaputra Mail broke
टूटी हुई स्प्रिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नई दिल्ली से तिनसुकिया जा रही ब्रह्मपुत्र मेल (15657) शनिवार को हादसे का शिकार होने से बच गई। पनकी स्टेशन के पास थर्ड एसी कोच बी-3 में एक्सल स्प्रिंग टूटी होने का एहसास ड्राइवर और चेकिंग दल को हुआ।

विज्ञापन

सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर कैरिज एंड वैगन विभाग के तकनीकी दल को जांच में स्प्रिंग टूटी मिली। इसके बाद कोच बदला गया। कोच में 80 यात्री सवार थे। ट्रेन स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर छह पर दोपहर 1:06 बजे आई थी और शाम चार बजे रवाना हुई। स्प्रिंग टूटने के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इंजीनियरों ने बताया कि कोच की बेसिक स्प्रिंग टूटी थी। इस स्प्रिंग का काम पहियों में जर्क लगने पर बैलेंस करना होता है। ऐसा न होने कोच बीच से अलग हो सकता है और बेपटरी भी होने की आशंका रहती है। कानपुर सेंट्रल के एसीएम संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कोच के यात्रियों को तीन घंटे तक वेटिंग रूम में बैठाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्प्रिंग का कुछ हिस्सा टूटकर कहीं रास्ते में गिर गया था। इसलिए कोच बदलने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था। कोच की बेसिक स्प्रिंग टूटी थी। इसे इंजीनियरों के द्वारा बदलकर ट्रेन को तुरंत रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed