फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bicycle, motorcycle shops caught fire

चित्रकूट: साइकिल, मोटर साइकिल समेत कई दुकानें धू-धूकर जलीं, लीकेज गैस सिलेंडर ले जाते समय हुआ हादसा

Sun, 20 Sep 2020 12:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bicycle, motorcycle shops caught fire
साइकिल, मोटर साइकिल समेत कई दुकानें जलीं - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में राजापुर थानाक्षेत्र के खटवारा पावर हाउस के पास लीकेज गैस सिलेंडर को बदलने के लिए गोदाम ले जाते समय हादसा हो गया। सिलेंडर से निकल रही गैस को रास्ते में चाय-समोसे की दुकान में जल रही भट्ठी ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इससे एक पान की गुमटी, समोसे की दुकान, मोटरसाइकिल व साइकिल धू धू कर जलने लगी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्राम कछिया निवासी बड़कू पुत्र गणेश शनिवार सुबह चाची चंदावती के साथ लीकेज गैस सिलेंडर को लौटाने रामेश्वर भारत गैस गोदाम रम्पुरिया जा रहा था।
विज्ञापन


तभी रास्ते में खटवारा पावर हाउस के पास दुकानदारों से गैस गोदाम का पता पूछने के दौरान सिलेंडर से निकल रही गैस की वजह से सड़क किनारे चाय समोसे की दुकान की भट्ठी से आग बेकाबू हो गई। इससे लोगों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते दुकान, मोटरसाइकिल व साइकिल जलने लगी। कुछ लोगों ने लीकेज गैस सिलेंडर को बालू के ढेर में फेंक दिया। तब दुकानदारों ने राहत की सांस ली। आगजनी में रोहित पुत्र गोविन्द निवासी खटवारा की पान की गुमटी में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया है।


मनीष श्रीवास्तव पुत्र गुलाब श्रीवास्तव की मोटरसाइकिल जल गई। खटवारा निवासी भुल्लू पुत्र गयाप्रसाद की छानी छप्पर व गुमटी में रखा गृहस्थी व दुकान का सामान भी जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed