फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bhupendra Chaudhary will come to break into the stronghold of SP-BSP

UP: सपा-बसपा के गढ़ में सेंध लगाने आएंगे भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आठ सितंबर को आगमन

Thu, 08 Sep 2022 08:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 08 Sep 2022 08:37 AM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भूपेंद्र चौधरी पहली बार आठ सितंबर को कानपुर आएंगे। यहां कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 21 जिलों के लिए रणनीति बनाएंगे। 

विज्ञापन
Bhupendra Chaudhary will come to break into the stronghold of SP-BSP
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की पहली महानगर यात्रा पार्टी की सदस्य संख्या बढ़ाने और सपा व बसपा के गढ़ में सेंध लगाने के उद्देश्य से हो रही है। वे यहां आठ सितंबर को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 21 जनपदों से जुड़े पदाधिकारियों के साथ दो दौर की बैठक करेंगे। 
विज्ञापन


बैठक के एजेंडे में दलित और अल्पसंख्यकों के बीच भाजपा को स्थापित करने और दूसरी पार्टियों का पत्ता साफ करने की योजना पर चर्चा शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के गढ़ वाले क्षेत्रों इटावा, कन्नौज को भाजपामय बनाने के लिए भी रणनीति पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा शहर की तीन विधानसभा सीटों जहां पर भाजपा को पिछले चुनाव में हार मिली है, वहां के लिए नए तरीके से वार्ड और बूथ स्तर पर कार्ययोजना बनाई जाएगी। नौबस्ता स्थित पार्टी के क्षेत्रीय मुख्यालय पर होने वाली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सभी पदाधिकारियों से उनके क्षेत्रों की वर्तमान में कैसी स्थिति है, इसकी रिपोर्ट भी लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारी को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह और जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने जिलाध्यक्षों सुनील बजाज, डा. बीना आर्या पटेल, कृष्ण मुरारी शुक्ला व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें की। इस दौरान युवा, महिला, किसान, पिछड़ा, अनुसूचित, अल्पसंख्यक व अनुसूचित जनजाति के मोर्चा के पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कई निर्देश भी जारी किए गए।

सुबह 11 बजे पहुंचेंगे प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष सुबह 11 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से सेंट्रल स्टेशन पहुंचेंगे। इसके बाद वह घंटाघर, टाटमिल, किदवई नगर होते हुए क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचेंगे। इन रास्तों पर उनके स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए गए है। सभी पार्टी नेताआें को स्वागत के लिए अलग-अलग स्थान भी निर्धारित किए गए हैं। 

महाना, पचौरी के घर भी जाएंगे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी अपनी पहली कानपुर यात्रा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सांसद सत्यदेव पचौरी सहित कई प्रमुख लोगों के घर भी जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed