फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bhupendra Chaudhary reached Kanpur for the first time after becoming BJP state president

कानपुर में भूपेंद्र चौधरी: स्वागत को उमड़ी भीड़ में हुई धक्का-मुक्की, फंसकर बेहोश हुई कार्यकर्ता

Thu, 08 Sep 2022 03:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Sep 2022 03:55 PM IST
सार

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कानपुर पहुंचे। इस दौरान उनके स्वागत को उमड़ी भीड़ में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। भीड़ में फंसकर पार्टी की कार्यकर्ता बेहोश हो गईं।

विज्ञापन
Bhupendra Chaudhary reached Kanpur for the first time after becoming BJP state president
भीड़ में फंसकर बेहोश हुई कार्यकर्ता संध्या मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भूपेंद्र चौधरी पहली बार कानपुर पहुंचे। शताब्दी एक्सप्रेस से सेंट्रल स्टेशन पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान समर्थकों की भीड़ बढ़ने से धक्का-मुक्की होने लगी। बीच में फंसकर पार्टी की कार्यकर्ता संध्या मिश्रा बेहोश होकर गिर गईं। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।  

विज्ञापन


बताते चलें कि भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की पहली महानगर यात्रा पार्टी की सदस्य संख्या बढ़ाने और सपा व बसपा के गढ़ में सेंध लगाने के उद्देश्य से हो रही है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 21 जनपदों से जुड़े पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बैठक की।
विज्ञापन


भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा के क्षेत्रीय मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी तरह से साफ होने जा रही है। उसके सभी कार्यकर्ता, विधायक पदाधिकारी सभी भाजपा के संपर्क में हैं। कहा कि अखिलेश यादव को सबसे पहले अपने गठबंधन के साथियों, परिवार और पार्टी को संभालना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पहले अपनी पार्टी जोड़े, फिर भारत जोड़े
नौबस्ता में पार्टी के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि किसान आंदोलन के नाम पर विपक्षी पार्टियां जो कुछ भी कर रही हैं, उसका जनता में कोई असर नहीं है। कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान को लेकर कहा कि कांग्रेस को चाहिए कि पहले वह अपनी पार्टी को जोड़ ले उसके बाद भारत जोड़ों की बात करें। उन्होंने आगामी चुनावों की रणनीति बताई। इस दौरान प्रियंका रावत, विजय बहादुर पाठक, सलिल विश्नोई ,कमलावती सिंह, देवेश कोरी, मानवेंद्र सिंह, प्रमिला पांडेय, महेश त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, अरुण पाठक, सुरेश अवस्थी, रघुनंदन भदौरिया, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed