फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bhishma House defeated Chanakya House and won the cricket tournament

Kanpur News: भीष्म हाउस ने चाणक्य हाउस को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

Sat, 01 Mar 2025 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bhishma House defeated Chanakya House and won the cricket tournament
रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।  - फोटो : संवाद
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कॉलेज ऑफ फार्मेसी के वार्षिक स्पोर्ट्स एवं कल्चरल फेस्ट उद्घोष-2025 का समापन शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में अर्जुन हाउस, भीष्म हाउस, चाणक्य हाउस और द्रोण हाउस के प्रतिभागियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

इसमें देशभक्ति, लोक नृत्य, समसामयिक विषयों पर नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत शामिल रहे। स्पोर्ट्स मुकाबलों में ब्वायज क्रिकेट में भीष्म हाउस ने चाणक्य हाउस को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि गर्ल्स क्रिकेट में अर्जुन हाउस ने चाणक्य हाउस को हराया। रस्साकशी में चाणक्य हाउस ने द्रोण हाउस को मात दी, वहीं गर्ल्स रस्साकशी में चाणक्य हाउस ने अर्जुन हाउस को हराकर जीत दर्ज की। फेस्ट में इंडोर व आउटडोर गेम्स के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए, जिनमें छात्रों के साथ-साथ फैकल्टी मेंबर्स ने भी पूरे जोश व उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों की ओर से सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के चेयरमैन मुदित कुमार और ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. पद्मिनी शुक्ला ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। फेस्ट में कुलपति प्रोफेसर डॉ. पीके जैन, प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ. रमाकांत यादव और कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. चंद्रवीर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। कॉलेज ऑफ फार्मेसी की संकायाध्यक्ष प्रो. डॉ. कमला पाठक ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed