फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bhavya Goyal has been appointed to lead the UP team for the Vinoo Mankad Trophy

Kanpur News: वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए भव्य गोयल को सौंपी यूपी टीम की कमान

Thu, 09 Oct 2025 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Bhavya Goyal has been appointed to lead the UP team for the Vinoo Mankad Trophy
कानपुर। अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम की कमान भव्य गोयल को सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने बुधवार को 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की। टीम नौ से 17 अक्तूबर तक रांची में अपने सभी लीग मुकाबले खेलेगी। यूपी की टीम गुरुवार को महाराष्ट्र के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन



चयनकर्ताओं ने 16 मुख्य खिलाड़ियों के अलावा पांच नेट बॉलर और सात स्टैंड बाय खिलाड़ी भी घोषित किए हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत अंडर-19 टीम के साथ खेल रहे किशन कुमार और अमन चौहान बाद में टीम से जुड़ेंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश टीम में भव्य गोयल (कप्तान), यशु प्रधान, शांतनु, भावी शर्मा, अयान, कार्तिकेय सिंह (विकेटकीपर), सत्यम पांडेय, युवराज पांडेय, आदित्य सिंह, पीयूष चौधरी, कार्तिकेय वार्ष्णेय, कार्तिकेय, दक्ष चंदेल, अनमोल नौसरन, माधव वशिष्ठ, युवराज तोमर (विकेटकीपर) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नेट बॉलर में मो. अनस, गौरांश जौहर, मो. अर्शमान, कार्तिकेय राज, रवि सैनी और स्टैंडबाय खिलाड़ी में शिवांशु सचान, अविजीत त्यागी, पीयूष कुमार, कैफ रहमान, वर्दित कुमार, सार्थक चेची, लकी सैनी का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed