भारत स्काउट्स गाइड्स संस्था में ‘अंदरूनी कलह से मचा घमासान’, आयुक्त ने दिया इस्तीफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छी आदतों का निर्माण कर बच्चों में नेतृत्व शक्ति, आत्मसंयम, आत्मविश्वास, साहस, कर्तव्यपरायणता, कार्यनिष्ठा और प्रजातांत्रिक मूल्यों का विकास खेल-खेल में कराने वाली संस्था में घमासान मचा हुआ है। बच्चों का बेहतर भविष्य बनाने वाली भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संस्था में पद और मद के लिए जंग छिड़ी है। इस वजह से कानपुर जिला इकाई के आयुक्त डॉ. अंगद सिंह ने इस्तीफा दे दिया।डॉ. अंगद सिंह कानपुर के जाने-माने बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल भी हैं। हालांकि उनका इस्तीफा अभी मंजूर नहीं हुआ है। उन्होंने अपने पत्र में जिक्र किया है कि विषाक्त माहौल और अंदरूनी कलह की वजह से वे इस्तीफा दे रहे हैं। संस्था के जिला इकाई के अध्यक्ष डीआईओएस विनय मोहन वन का कहना है कि इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। पहले आरोपों की जांच कराई जाएगी।