फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee's life-size statue installed on his birth centenary

Kanpur: जन्मशती पर स्थापित हुई भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा

Wed, 25 Dec 2024 09:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Dec 2024 09:11 PM IST
सार

अमर उजाला की ओर से अटल घाट पर भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण हुआ। इसमें नगर निगम और केडीए का सहयोग रहा।

विज्ञापन
Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee's life-size statue installed on his birth centenary
अटल जी की प्रतिमा का अनावरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतरत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की शहर में पहली आदमकद प्रतिमा का अनावरण बुधवार को गंगा बैराज अटल घाट पर किया गया। नगर निगम, केडीए के सहयोग से प्रतिमा की स्थापना अमर उजाला की ओर से कराई गई। आठ फीट की प्रतिमा अनावरण के अवसर पर विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों के छात्रों ने इस इस अवसर अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर रंगोली और चित्र भी बनाए। इन छात्रों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि अटल घाट पर भारतरत्न अटलजी की प्रतिमा स्थापित कराना अमर उजाला परिवार की सराहनीय प्रयास है। कहा कि उन्होंने राजनीति की शुरुआत कानपुर से ही की थी। गर्व होता है जब संसद में दूसरे साथी सांसद अटल जी के कानपुर से जुड़ाव के किस्से सुनाते हैं। महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि सौभाग्य रहा कि मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला। बताया कि एक बार मैं जीप से अटल जी के लिए भोजन देने निकली।
विज्ञापन


जीप रास्ते में पंचर हो गई तो स्कूटर से वहां पहुंची गई। संचालन कवि मुकेश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में एमएलसी मानवेंद्र सिंह, विधायक अभिजीत सांगा, पूर्व विधायक अजय कपूर, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश यादव, पूर्व एमएलसी सरदार कुलदीप सिंह, सुरेश अवस्थी, एडवोकेट संजय सिंह जाटव, जयप्रकाश कुशवाहा, एडवोकेट शशांक सिंह चंदेल, जगदीश तिवारी, दिवाकर मिश्रा, शिवांग मिश्रा, पंकज गुप्ता, अमित खत्री, पार्षद अरविंद यादव सर्वेश कुमार पांडेय निन्नी, गौ-गौरैया संरक्षण समिति के अध्यक्ष मनीष पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर से अटल जी का गहरा नाता: सलिल विश्नोई
इस अवसर पर एमएलसी सलिल विश्नोई ने कहा कि अमर उजाला ने अटल घाट पर प्रतिमा स्थापित कराने का पुण्य कार्य किया है। अटलजी का राजनीतिक जीवन कानपुर से ही शुरू हुआ। आज भी धनकुट्टी या हटिया में लोग अटलजी के साथ बिताए पलों के किस्से सुनाते हैं।

एक लाख शब्दों के बराबर होता है एक प्रतिमा का प्रभाव
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि अटलजी की प्रतिमा स्थापना के लिए अमर उजाला का धन्यवाद। कहा एक प्रतिमा का प्रभाव एक लाख शब्दों के बराबर होता है। इस आदमकद प्रतिमा से करोड़ों शब्दों के बराबर प्रभाव कानपुर में प्रवेश करने वालों के मन-मस्तिष्क पर पड़ेगा।

आने वाली पीढ़ी करेगी स्मरण
विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि अटलजी जैसे व्यक्तित्व की मूर्ति स्थापित करने के लिए अमर उजाला परिवार को धन्यवाद। उनके जैसे युगद्रष्टा की प्रतिमा शहर के प्रवेश मार्ग पर स्थापित होने से वर्तमान व आने वाली पीढ़ी निश्चित रूप से उनके बताए मार्ग को स्मरण करेगी।

 

विपक्षी भी चोरी-छिपे सुनते थे अटल को
एमएलसी अरुण पाठक ने कहा कि अमर उजाला परिवार की ओर से अटलजी की पहली आदमकद प्रतिमा स्थापित करना साहसिक कार्य है। अटलजी अजात शत्रु के रूप में जाने जाते थे। प्रशंसकों के साथ विपक्षी भी चोरी-छिपे उनका भाषण सुनने के लिए जनसभा में जाया करते थे।

अटलजी की कविताएं करती हैं प्रेरित
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपू पांडे ने कहा कि अटल जी जैसा व्यक्तित्व,दोबारा मिलना नामुमकिन है। आज बड़ा दिन भी है और इसी दिन इस देश को इतना बड़ा नेता मिला। वह सिर्फ राजनेता नहीं, साहित्यकार और कवि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed