फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bhan Singh will visit Switzerland by Amar Ujala

अमर उजाला भान सिंह को कराएगा स्विटजरलैंड की सैर

Wed, 25 Nov 2015 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Wed, 25 Nov 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
Bhan Singh will visit Switzerland by Amar Ujala

अमर उजाला की ओर से पाठकों के लिए शुरू की गई मेगा लकी ड्रा योजना के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। मंगलवार को फजलगंज स्थित अमर उजाला कार्यालय में शहर के गणमान्य अतिथियों के  हाथों लकी ड्रा निकाले गए।

विज्ञापन


पहला पुरस्कार पनकी, डी ब्लाक निवासी भान सिंह ने स्विट्जरलैंड की यात्रा, दूसरा पुरस्कार राजीव पुरम, काकादेव निवासी संतोष कटियार ने सिंगापुर की यात्रा के रूप में जीता। तीसरे पुरस्कार के रूप में पीरोड गांधीनगर निवासी सुशील कुमार गुप्ता ने बाइक जीती है।
विज्ञापन


मेगा लकी ड्रा निकालने के लिए शहर के जाने माने होजरी उद्यमी बलराम नरूला, ज्योतिषाचार्य पंडित केए दुबे पदमेश और लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष आरके गर्ग कार्यालय पहुंचे। अमर उजाला मेगा लकी ड्रा के लिए हजारों पाठकों ने कूपन चिपका कर भेजे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों अतिथियों ने हजारों कूपन फार्मों में से 16 लकी ड्रा निकाले और भाग्यशाली विजेताओं की घोषणा की। सबसे पहले सातवें पुरस्कार के लकी ड्रा निकाले गए। इसमें 10 भाग्यशाली लोगों ने मिक्सर ग्राइंडर जीते। इसके बाद छठा पुरस्कार विनोवा नगर निवासी जीवन देवी ने वाशिंग मशीन जीती।


पांचवें पुरस्कार में दबौली, रतनलाल नगर निवासी राजेंद्र कुमार ने फ्रिज जीता। चौथे पुरस्कार में खलासी लाइन निवासी रीता शर्मा ने एलईडी टीवी जीता।

पहले विजेता का कूपन फार्म बलराम नरूला ने निकाला, जबकि दूसरे पुरस्कार विजेता का फार्म पं.केए दुबे पद्मेश ने निकाला। विजेताओं को पुरस्कार प्राप्त करने के लिए अखबार में सूचना दी जाएगी। तब तक पढ़ते रहिए अमर उजाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed