{"_id":"58e8da764f1c1bbf7a5b4752","slug":"believe-in-god-everywhere","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने घर में शिव को पाया, प्रकाश बोले- ‘मन में है विश्वास तो हर जगह दिखेंगे भगवान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने घर में शिव को पाया, प्रकाश बोले- ‘मन में है विश्वास तो हर जगह दिखेंगे भगवान’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 08 Apr 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
बर्फ से बनी शिवलिंग और शेषनाग की आकृति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं जहां आस्था होती है वहीं विश्वास होता है। इसी आस्था के चलते आज उस वक्त विशास और बढ़ गया जब एक घर मे भगवान शिव की आकृति एक फ्रिज में नज़र आई। हज़ारों मील दूर शिव लिंग के दर्शन के लिए लोग अमरनाथ तक यात्रा करते हैं लेकिन जब भगवान शिव का दर्शन कानपुर में बैठे-बैठे हो जाये तो लोग अपने आपको कितना भाग्य शाली समझेंगे।
कानपुर के हरबंसमोहाल इलाके में प्रकाश कठेरिया का मकान है उनके घर मे फ्रिज में भगवान शिव लिंग की एक आकृति उभर आई साथ ही शेष नागजी की भी आकृति उभर आई। यह आकृति चार दिन पहले से नवरात्र के समय उभरी थी। शुरू-शुरू में तो प्रकाश कठेरिया इसे साधारण घटना समझते रहे लेकिन जब यह चार दिन तक आकृति एक ही तरह की बनी रही तो उनका विश्वास बढ़ गया। प्रकाश कठेरिया ने पहले पूजा की फिर अपने आस पड़ोस के लोगों को बताया। जैसे ही सूचना घर से बाहर आई फिर क्या था आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ दर्शन करने के लिए आने लगी लोग दर्शन करते रहे भीड़ पूजा अर्चना करती रही घण्टों फ्रिज खुली रही लेकिन आकृति पर कोई फर्क नहीं पड़ा। प्रकाश ने कहा कि अगर मन में सच्ची श्रद्धा है तो हर जगह भगवान को पाया जा सकता है।