फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   being worried about debt repayment young man committed suicide

'चिंता ने किया चिता के हवाले', पिता द्वारा लिया गया कर्ज बेटे के लिए बना काल, उठाया दर्दनाक कदम

Wed, 10 Oct 2018 07:13 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 10 Oct 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
being worried about debt repayment young man committed suicide
डेमो पिक
यूपी के हरदोई जिले में सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम घमोईया निवासी युवक ने पिता द्वारा लिया गया कर्ज चुकाने की चिंता में मंगलवार देर शाम घर में जहर खा लिया। जिला अस्पताल में देर रात उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


ग्राम घमोईया निवासी शांतिलाल (30) पुत्र रामसागर के चचेरे बाबा बृजलाल ने बताया कि रामसागर ने भूमि विकास बैंक से 12 वर्ष पूर्व चालीस हजार रुपये कर्ज लिया था। रामसागर इसकी अदायगी नहीं कर पाया। कर्ज बढ़कर 80 हजार रुपये हो गया। एक वर्ष पूर्व रामसागर की मौत हो गई। कर्ज माफी को लेकर शांतिलाल को कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


इसे अदा करने की चिंता में मंगलवार रात उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। देर रात उसने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिवार में शांतिलाल की पत्नी आरती और तीन बच्चे हिमांशु, अंशु, छोटू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed