फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Beggar 's body

भिखारी के शव पर बंधे मिले दस हजार रुपये

Sun, 08 Mar 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 08 Mar 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
Beggar 's body
घंटाघर स्थित गणेश मंदिर के बाहर बैठे भिखारी की शनिवार को मौत हो गई और पुलिस ने जब भिखारी की पहचान के लिए तलाशी ली तो उसके शरीर पर रस्सी से 9 हजार 950 रुपये के नोट बंधे मिले। पुलिस ने नगदी को मालखाने में जमा कराके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में मौत की वजह टीबी मिली है। उधर चर्चा उड़ गई कि भिखारी के शरीर पर दो लाख की नगदी मिली है। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है। घंटाघर पर गणेश मंदिर के बाहर करीब एक साल से 70 वर्षीय बुजुर्ग भीख मांगता था। उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। गुरुवार को बुजुर्ग की सांसे थम गईं।
विज्ञापन


सूचना पाकर सुतरखाना चौकी प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने पंचायतनामा भरने के पहले भिखारी की तलाशी कराई। उसके पेट और सीने में रस्सी से नोट बंधे मिले। भिखारी के पास हजारों की नकदी मिलने की सूचना पर सीओ कलक्टरगंज ममता कुरील और एसओ हरबंश मोहाल घनश्याम यादव खुद मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि भिखारी के पास 9 हजार 9 सौ 50 रुपये मिले हैं। पहचान न होने से अज्ञात में पंचायतनामा कर शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया था। इधर, इलाकाई लोगों का कहना है कि भिखारी काफी स्वाभिमानी था।

वह किसी भी दुकानदार से कोई सामान खरीदता है तो फौरन पैसा देता था। पास में चाय की दुकान वाले ने बताया कि वह 10 रुपये वाली स्पेशल चाय पीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed